नर्मदा पर सिक्सलेन पुल से खत्म होगा जाम, इंदौर–खंडवा सफर बनेगा आसान, जानें कब से होगा आवागमन शुरू
Ramanand Tiwari | Dec 28, 2025, 21:55 IST
narmada-six-lane-bridge
नर्मदा नदी पर बन रहा सिक्सलेन पुल फरवरी 2026 से खुल जाएगा। इससे इंदौर-खंडवा और इच्छापुर-एदलाबाद मार्ग पर सफर आसान होगा। यह पुल 8600 करोड़ की लागत से बन रहा है। यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी सड़क परियोजना है।
BHOPAL. इंदौर-खंडवा और इच्छापुर-एदलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर है। नर्मदा नदी पर मोरटक्का-खेड़ी घाट (कटार क्षेत्र) में बन रहा सिक्सलेन पुल फरवरी 2026 से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
शुरुआती चरण में पुल के एक हिस्से से वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। इससे इंदौर, बड़वाह, मोरटक्का, सनावद और खंडवा के बीच लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी ने बताया कि पुल निर्माण अंतिम चरण में है। नर्मदा के बीच दोनों पिलरों के बीच गार्डर लगाने का काम अगले पखवाड़े में पूरा होगा।
दिग्विजय की पोस्ट के बहाने अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्हें समझाना नामुमकिन
गार्डर लगाने के बाद तकनीकी परीक्षण और सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा। इस मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, RSS-अलकायदा एक जैसा
निर्देश मिलते ही NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई, ताकि तय समयसीमा में पुल पूरा हो सके।सिक्सलेन पुल इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा रहा। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव और मानसून की तकनीकी दिक्कतों के बावजूद काम जारी रखा गया।
सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा: जानें कारण और कैसे करें बचाव
यह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना 8600 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही है। इंदौर से इच्छापुर और एदलाबाद तक 202 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग को मंजूरी दी गई है।
इस परियोजना को धरातल पर लाने में नंदकुमार सिंह चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर मंजूरी दिलाई थी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस सिक्सलेन पुल को पहले ही आइकॉनिक और अद्भुत संरचना बता चुके हैं। यह पुल मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की पहचान बनेगा।
इंदौर-इच्छापुर फोरलेन में भेरू घाट क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती रहा। यहां पहाड़ काटकर और पहाड़ी के भीतर कैनाल बनाकर सड़क तैयार की गई। वन क्षेत्रों में बने कई पुल मार्ग के दौरान वन क्षेत्रों में कई छोटे-बड़े पुलों का निर्माण भी किया गया। विभाग को उम्मीद है कि पूरा फोरलेन मार्ग 2026 में पूरी तरह चालू हो जाएगा।
जबलपुर में क्राइम का वायरल चेहरा: निर्वस्त्र कर बेसबॉल बैट से पिटाई, मारपीट और पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो
इंदौर से ओंकारेश्वर का सफर अब 1 घंटे में पूरा होगा। नई सड़क और पुल से व्यापार, पर्यटन, धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा। ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
नववर्ष और ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन के चलते प्रतिदिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने 5 जनवरी तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर आईएएस ऋषव गुप्ता ने आदेश जारी किया है। खंडवा–इंदौर मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यह निर्णय मोरटक्का पुल की संरचनात्मक क्षमता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही प्रशासन की प्राथमिकता है।
नर्मदा सिक्सलेन पुल: बुरहानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन देशगांव-खरगोन-धामनोद होते हुए एबी रोड का उपयोग करेंगे। इसी तरह इंदौर से चलने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने सहयोग से त्योहार और नववर्ष के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का आग्रह किया है।
पहले एक साइड से शुरू होगा ट्रैफिक
NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशुतोष सोनी ने बताया कि पुल निर्माण अंतिम चरण में है। नर्मदा के बीच दोनों पिलरों के बीच गार्डर लगाने का काम अगले पखवाड़े में पूरा होगा।
दिग्विजय की पोस्ट के बहाने अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- उन्हें समझाना नामुमकिन
तकनीकी जांच के बाद खुलेगा पुल
कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस: कांग्रेस सांसद के बिगड़े बोल, RSS-अलकायदा एक जैसा
NHAI के अफसरों ने संभाली कमान
सर्दी में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा: जानें कारण और कैसे करें बचाव
8600 करोड़ की ऐतिहासिक सड़क परियोजना
इस परियोजना को धरातल पर लाने में नंदकुमार सिंह चौहान की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर मंजूरी दिलाई थी।
गडकरी बता चुके हैं आइकॉनिक स्ट्रक्चर
इंदौर-इच्छापुर फोरलेन में भेरू घाट क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती रहा। यहां पहाड़ काटकर और पहाड़ी के भीतर कैनाल बनाकर सड़क तैयार की गई। वन क्षेत्रों में बने कई पुल मार्ग के दौरान वन क्षेत्रों में कई छोटे-बड़े पुलों का निर्माण भी किया गया। विभाग को उम्मीद है कि पूरा फोरलेन मार्ग 2026 में पूरी तरह चालू हो जाएगा।
जबलपुर में क्राइम का वायरल चेहरा: निर्वस्त्र कर बेसबॉल बैट से पिटाई, मारपीट और पिस्टल लहराकर बनाया वीडियो
खंडवा से इंदौर का सफर लगभग 2 घंटे में
5 जनवरी तक भारी वाहनों पर रोक
मोरटक्का पुल की क्षमता को देखते हुए फैसला
नर्मदा सिक्सलेन पुल: बुरहानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन देशगांव-खरगोन-धामनोद होते हुए एबी रोड का उपयोग करेंगे। इसी तरह इंदौर से चलने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे।
प्रशासन ने मांगा सहयोग
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava