नेशनल हेराल्ड केस: BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- सोनिया, राहुल कानून से ऊपर नहीं

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 16, 2025, 16:12 IST
Share
MP BJP President YD Sharma
MP BJP President YD Sharma

नेशनल हेराल्ड मामले में मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी देश के कानून से ऊपर हैं।

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने के बाद से कांग्रेस द्वारा पूरे देश में प्रदर्शन जारी हैं। पार्टी ईडी दफ्तरों का घेराव कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। मध्य प्रदेश भाजपा (BJP) अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मामले में कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। इसी मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी देश के कानून से ऊपर हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, शेयर की हेराफेरी की और फिर संपत्ति बनाई। ये बताया जाये कि गैरकानूनी तरीके से षडयंत्र करके सोनिया और राहुल ने प्रोपर्टीज पर कब्जा क्यों किया है?

क्या है कांग्रेस का आरोप

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम सामने आने के बाद कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के बड़े नेता सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के नताओं के निशाने पर भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता इसे बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

नेशनल हेराल्ड मामले में ED का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा प्रदर्शन MP में!

सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से भी नहीं मिली है राहत

वीडी शर्मा ने कहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन इन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। दोनों अभी जमानत पर हैं।

ये भी पढ़ें:

नेशनल हेराल्ड केस बढ़ाएगा राहुल-सोनिया की मुसीबत, 661 करोड़ का लगेगा फटका

गांधी परिवार ने प्राइवेट व्यापार बना दिया

भाजपा अध्यक्ष ने कहा जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को मजबूत करने का अखबार था उसको इन लोगों ने अपने प्राइवेट व्यापार में बदल दिया, ATM बना दिया। हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं और ED को जो धमकाने की बात की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश की कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है, हम इसे उचित नहीं मानते।

धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी

वीडी शर्मा ने कहा- आपने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कहा था कि हमें फंसाया जा रहा है। हाई कोर्ट ने आपकी बात मानी, सुप्रीम कोर्ट ने मानी क्या? प्रदर्शन करने के अधिकार को मैं चुनौती नहीं दूंगा, लेकिन प्रदर्शन किस बात के लिए? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में एजेंसियों को ईमानदारी से काम करने की छूट है और काम होगा। धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी और आनी भी नहीं चाहिए।

क्या है पूरा मामला

  • जवाहर लाल नेहरू द्वारा 1938 में शुरू किया गया नेशनल हेराल्ड अखबार एजेएल कंपनी द्वारा प्रकाशित किया जाता था।
  • 2010 में इस कंपनी को सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी वाली यंग इंडिया कंपनी ने खरीद लिया।
  • 2012 में बीजेपी के सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका लगाते सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ऑस्कर फर्नांडीज, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे पर नेशनल हेराल्ड अखबार को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया था।
  • सुब्रमण्यम स्वामी ने इन नेताओं के खिलाफ 2000 करोड़ रुपए की कंपनी को मात्र 50 लाख रुपए में खरीदने के लिए आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की थी।
  • कोर्ट ने सोनिया, राहुल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जून 2014 में समन जारी किया।
  • ED ने अगस्त 2014 में मामले में कार्यवाही करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया।
  • दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने दिसंबर 2015 में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दूसरे सभी आरोपियों को जमानत दे दी।
  • नेशनल हेराल्ड केस में 2022 में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से लंबे समय तक पूछताछ की गई थी।
  • 2023-24 में ईडी ने संपत्ति ज़ब्त करनी शुरू कर दी।
  • अप्रैल 2025 में ईडी ने 661 करोड़ रुपए की कुर्क संपत्ति को ज़ब्त करने के लिए नोटिस जारी किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एमपी न्यूज हिंदी


Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • ED
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • BJP
  • वीडी शर्मा
  • सोनिया गांधी
  • मध्य प्रदेश
  • नेशनल हेराल्ड
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच