भोपाल में नेशनल खिलाड़ी की मौत से हड़कंप, 3 दिन पहले मनाया था जन्मदिन
Dolly patil | Nov 10, 2024, 08:17 IST
शॉटपुट (गोलाफेंक) के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित वर्मा
शॉटपुट (गोला फेंक) के राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित वर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अमित का शव भोपाल के सरस्वती नगर स्थित उनके घर में पड़ा मिला। वह सिंगरौली का रहने वाला थे।
भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में गोला फेंक खेल का प्रशिक्षण ले रहे अमित वर्मा नामक नेशनल खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबमृतककेदोस्तउसके कमरे में पहुंचे तो उन्हें वह मृत मिला।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हुई है।
नेशनल कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का दबदबा, टीटी नगर स्टेडियम के पे एंड प्ले के बच्चों ने जीते 5 मेडल
अमित के भाई राहुल ने बताया कि दिवाली की छुट्टियों पर भैया घर आए थे। तीन दिन पहले उनका जन्मदिन था। उस समय भैया का भोपाल आने का मन नहीं था, लेकिन राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के कारण उन्हें आना पड़ा था।
दरअसल शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे दोस्त जबअमित केकमरे पर पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। अंदर देखा तो अंदर अमित बेसुध हालत में पड़ा था उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत की आशंका है।
नेशनल कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का दबदबा, टीटी नगर स्टेडियम के पे एंड प्ले के बच्चों ने जीते 5 मेडल
चेहरा पड़ गया था काला
टीटी नगर थाना प्रभारी सुनील भदौरिया ने बताया कि 22 वर्षीय अमित वर्मा सिंगरौली जिले का रहने वाला था। हाल में वह यहां पर सरस्वती नगर में किराए के मकान में रहता था। वह गोला-फेंक खेल का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। टीटी नगर स्टेडियम में वह प्रैक्टिस करने के लिए जाता था। अमित अपने कमरे में दो साथी खिलाड़ियों के साथ रहता था। जानकारी के मुताबिक अमित के मुंह से झाग निकल रहा था और हाथ में मोबाइल था, जिसमें इंस्टा आईडी खुली हुई थी। उसके चेहरे और गर्दन के नीचे तक का हिस्सा काला पड़ चुका था। बाकी शरीर सही था।
3 दिन पहले जन्मदिन मनाया था जन्मदिन
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत की आशंका है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari