सीजी बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़ में एमपी का जवान शहीद, टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर

Sanjay Dhiman | Published:
Share
naxals ancounter in mp-Cg
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें देवजी जैसे टॉप नक्सली लीडर की मौत भी शामिल है। इस एनकाउंटर में एमपी पुलिस का एक एएसआई भी शहीद हो गया।

RAIPUR/BHOPAL. नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों ने शीर्ष नक्सली देवजी सहित सात नक्सलियों को ढेर कर दिया। देवजी पोलित ब्यूरो सदस्य के साथ संगठन का महासचिव भी था।

इधर मध्यप्रदेश के डोंगरगढ़ में भी नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इसमें एमपी पुलिस का एक एएसआई गंभीर घायल हो गया। जो इलाज के दौरान शहीद हो गया।

सुरक्षाबल छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस टीम के साथ जॉइंट ऑपरेशन चला रहे हैं। ये टीमें मिलकर नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च और काउंटर-ऑपरेशंस चला रही हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, खूंखार नक्सली हिड़मा ढेर, पत्नी सहित 7 मारे गए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माड़वी देवा समेत 3 नक्सली सुकमा में ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

देवजी का मारा जाना

सुरक्षा एजेंसियों को देवजी की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना के बाद ऑपरेशन चलाया गया। देवजी का नाम नक्सल संगठन के सबसे बड़े नेताओं में शुमार था। उसे एक खतरनाक कमांडर के रूप में पहचाना जाता था। उसकी मौत से नक्सलियों के संगठन को एक बड़ा झटका लगा है।

एक दिन पहले हुए एनकाउंटर में मारे गए हिड़मा समेत 6 नक्सली।
एक दिन पहले हुए एनकाउंटर में मारे गए हिड़मा समेत 6 नक्सली।


मुठभेड़ की जगह और सुरक्षा ऑपरेशन

यह मुठभेड़ 18 नवंबर को उस जगह पर हुई जहां एक दिन पहले माड़वी हिड़मा को मारा गया था। नक्सली हिड़मा, जो कि देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में से एक था, अपने साथियों के साथ सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया था। अब, उसी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक और मुठभेड़ चल रही है।

सुरक्षाबल अभी भी आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेडुमिल्ली के घने जंगलों में मौजूद हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान

डोंगरगढ़ में शहीद जवान

वहीं, डोंगरगढ़ में एक और बड़ी घटना सामने आई है। बोरतलाव क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। मुठभेड़ में एएसआई आशीष शर्मा शहीद हो गए। एएसआई गोली लगने से घायल हो गए थे। उन्हें डोंगरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह खबरें भी पढ़ें...

कुख्यात नक्सली लीडर हिड‍मा और देवा की मां से डिप्टी सीएम की गुहार, बेटों को करो पुनर्वास के लिए तैयार

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत : 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण

मारे गए नक्सलियों की पहचान

सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए नक्सलियों की पहचान की गई है। इनमें से चार की पहचान हो चुकी है:

  1. जोगाराव
  2. चेल्लुरी नारायण राव - स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य (SZCM)
  3. आज़ाद - स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य (SZCM)
  4. ज्योति - डिविजनल कमेटी सदस्य (DVCM)
इसके अलावा, तीन नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान
  • आंध्र प्रदेश
  • नक्सली हिड़मा
  • माड़वी हिड़मा
  • नक्सली देवजी
  • एएसआई आशीष शर्मा शहीद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर