भोपाल में नीट पेपर लीक का विरोध: पुलिस ने NSUI-युकां नेताओं को घर से उठाया

Amresh Kushwaha | Jun 13, 2026, 15:07 IST
Share
पुलिस नें युकां नेताओं को घर से उठाया
पुलिस नें युकां नेताओं को घर से उठाया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे के चलते पुलिस ने युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कई नेताओं को हिरासत में लिया है। नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी थी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार को भोपाल पहुंचे थे।
  • नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर विरोध की तैयारी थी।
  • पुलिस ने एहतियातन युवक कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के नेताओं को हिरासत में लिया है।
  • कुछ नेताओं को उनके घर से उठाया गया, कुछ को कांग्रेस कार्यालय के बाहर से।
  • कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने मंत्री से मऊगंज की छात्रा आकांक्षा के परिजनों से मिलने की मांग की।

दौरे के चलते पुलिस हरकत में आई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार, 12 जून को भोपाल आए हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों के सिलसिले में है। वहीं, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के दौरे के चलते पुलिस ने शहर में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे। इसे देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

24ebe621-4f0
24ebe621-4f0


घर से उठाए गए शहर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

हिरासत में लिए गए नेताओं में युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार शामिल हैं। इन दोनों को उनके घरों से उठाया गया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे को कांग्रेस कार्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बारोलिया समेत कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने से हिरासत में लिया गया है। संगठन के कार्यकर्ता लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते आ रहे हैं।

b2ef30db-351
b2ef30db-351


नीट पेपर लीक पर देशभर में आक्रोश

नीट पेपर लीक मामला इस समय पूरे देश में गुस्से का केंद्र बना हुआ है। लाखों छात्रों ने महीनों मेहनत करके परीक्षा दी, लेकिन पेपर लीक की खबरों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया था। इसी मामले को लेकर एनएसयूआई और युवक कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

उमंग सिंघार का तीखा हमला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री छात्रों से भरोसा रखने की अपील कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों युवाओं का भरोसा पहले ही टूट चुका है। सिंघार ने कहा कि जब सरकार परीक्षाएं सुरक्षित नहीं करा सकती तो भरोसे की अपील जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ दोबारा परीक्षा कराने से काम नहीं बनेगा। देश का युवा दोषियों पर कठोर कार्रवाई और सरकार से जवाब चाहता है।

आकांक्षा की मौत का दर्द उठाया

सिंघार ने मऊगंज जिले की छात्रा आकांक्षा की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल आत्महत्या नहीं बल्कि व्यवस्था की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि भोपाल में बयान देने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को मऊगंज जाकर आकांक्षा के माता-पिता से मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उन माता-पिता ने अपनी बेटी के साथ-साथ अपने सपने भी खो दिए।

ये खबरें भी पढ़िए...

NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन: विधायक देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं पर FIR दर्ज

NEET पेपर लीक: CM हाउस घेराव के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, राजनीति से गरमाई बहस

NEET पेपर लीक पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बच्चों की फीस माफ करें...

NEET पेपर लीक पर सुसाइड करने वाले छात्र को NSUI की मदद, परिवार को दिए 11 लाख रुपए

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • भोपाल
  • NSUI
  • NEET
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
  • NEET पेपर लीक
  • नीट पेपर लीक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा