NEET पेपर लीक: CBI के निशाने पर 1500 करोड़ का साम्राज्य, सरगना की कोचिंग के 3 छात्र भोपाल AIIMS में
Amresh Kushwaha | May 20, 2026, 08:19 IST
neet paper leak sardana coaching bhopal aiims students
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को बड़े सुराग मिले हैं। लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर के नेटवर्क से जुड़े तीन छात्र भोपाल AIIMS में हैं। उसका कोचिंग साम्राज्य 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है।
शॉर्ट में समझें क्या है पूरा मामला...
- NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को अहम सुराग मिले हैं।
- लातूर के कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर को इस पूरे नेटवर्क का सरगना बताया जा रहा है।
- उसकी कोचिंग से पढ़े तीन छात्र अभी भोपाल AIIMS (Bhopal AIIMS) में पढ़ रहे हैं।
- पिछले साल परीक्षा से पहले नीट का पेपर लातूर के रेनुकाई करियर सेंटर तक पहुंचा था।
- मोटेगांवकर का कोचिंग कारोबार 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है।
NEET लीक में CBI को मिले नए सुराग
इस कोचिंग सेंटर के संचालक शिवराज मोटेगांवकर हैं। CBI को संदेह है कि मोटेगांवकर का पुराना और मजबूत सांठगांठ वाला नेटवर्क इस लीक के पीछे था।
3 छात्र भोपाल AIIMS में
एक-एक छात्र देवघर, गोरखपुर, राजकोट, रायपुर और मंगलगिरी एम्स में भी है। ये सभी वे छात्र हैं जो इस कोचिंग के नेटवर्क से जुड़े रहे। अब जांच में यह देखा जा रहा है कि इनमें से कितनों को वन-ऑन-वन मीटिंग कोर्स की आड़ में पेपर मिला था।
10 बच्चों से शुरू हुआ, अब 40 हजार से ज्यादा छात्र
साल 1999-2000 में लातूर में महज 10 बच्चों के साथ एक छोटी सी दुकान में आरसीसी क्लासेस नाम से कोचिंग शुरू की। आज उनका नेटवर्क लातूर, नांदेड़, नागपुर, जलगांव, संभाजीनगर, पुणे समेत 8 शहरों में फैला है। इन सभी केंद्रों में 40 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।
इतना ही नहीं, शहर और हाईवे पर कई प्रमुख लोकेशन पर जमीनें भी उनके नाम हैं। जानकारों के मुताबिक उनका कुल कारोबार 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।
निशाने पर वे छात्र जो अमीर और औसत से बेहतर थे
यह चयन बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत होता था, ताकि संदेह कम रहे और सफलता दर ऊंची दिखे।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP News: NEET पेपर लीक पर स्वामी अनिरुद्धाचार्य का तंज: पढ़ोगे तो नौकरी मांगोगे
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा : पिता ने 10 लाख में पेपर खरीदा, बेटा लाया सिर्फ 107 नंबर
NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए
राजस्थान से एमपी तक पहुंची NEET पेपर लीक की आंच, इस यूनिवर्सिटी से निकला आरोपी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari