NEET-UG सुनवाई में याचिकाकर्ताओं को बोली हाईकोर्ट बेंच- हार्डलक 787 एक ही क्रैश हुआ

Sanjay Gupta | Jul 10, 2025, 17:45 IST
Share
neet-ug-high-court-hearing-petition
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में NEET-UG परीक्षा के दौरान बारिश और बिजली समस्या पर रिट अपील की फाइनल सुनवाई हुई। डबल बेंच ने आदेश सुरक्षित रखा, जो एक-दो दिन में आएगा। बेंच ने कहा कि यह हार्डलक है, जैसे 787 प्लेन का एक ही क्रैश होना।

INDORE. इंदौर में NEET-UG परीक्षा के दौरान चार मई को हुई बारिश के चलते गई बिजली से आई समस्या पर हाईकोर्ट में दायर की रिट अपीलपर गुरुवार को फाइनल सुनवाई हुई। सुनवाई करके डबल बेंच ने आदेश सुरक्षित रख लिया, जो एक-दो दिन में आ सकता है। लेकिन बेंच ने उठते हुए जो शब्द कहे वह सबसे अहम रहे।

यह बोली बेंच

बेंच ने सुनवाई के बाद कहा कि क्या यह कह सकते हैं कि 22 लाख परीक्षा में बैठे थे और फिर से एसी, लाइट दें तो सफल हो जाएंगे। इसे हार्डलक, बैडलक ही कहेंगे कि 787 प्लेन एक ही क्रेश हुआ, इसमें जो महिला पहले फ्लाइट छूटने से खुद को अनलकी मान रही थी वह बाद में खुद को लकी मान रही थी।

दो घंटे तक चली यह सुनवाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंशी (एनटीए) ने यह अपील दायर की है। सिंगल बेंच ने एनटीए को आदेश दिए थे कि वह याचिकाकर्ताओं की फिर से एग्जाम कराएं। इसके खिलाफ एनटीए ने अपील की।

ये भी पढ़ें... कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के विवादित बयान पर भड़का किन्नर समाज, FIR की मांग

इसमें याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मृदल भटनागर ने कहा कि

बच्चों ने बहुत मेहनत की लेकिन एनटीए की परीक्षा व्यवस्था कमी में से इनका नुकसान हुआ। अन्य अधिवक्ताओं ने भी मांग रखी कि याचिकाकर्ताओं को या तो अतिरिक्त अंक दिए जाएं यदि रिटेस्ट नहीं होता है।
वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसका विरोध किया और कहा कि

केवल सुप्रीम कोर्ट ने एक विशेष परिस्थिति में ही रिटेस्ट की बात कही थी। इसमें रिटेस्ट संभव नहीं, यह असाधारण परिस्थिति नहीं है। यदि ग्रेस अंक देंगे तो टॉप टू में आने वाला इंदौर का अभ्यर्थी टापर हो जाएगा, अन्य भी आगे-पीछे हो जाएंगे। यह संभव नहीं है।

सभी ने समान सवाल किए

मेहता ने कहा कि निष्पक्ष कमेटी बनाकर इसका एनालिस किया था। सभी ने 180 में से 119 से 127 सवाल हल किए हैं। कुल 49 परीक्षा केंद्र में से इंदौर में 29 में पावर समस्या नहीं थी, 18 में पावर बैकअप शुरू हो गया था, दो को ही लेकर शिकायत हुई है लेकिन इसमें भी कमेटी ने पाया कि बच्चों ने समान सवाल हल किए जैसे दूसरे केंद्रों में हुआ।

ये भी पढ़ें... इंदौर के DPS, सत्यसांई, IPS, शिशुकुंज, Emerald और सिक्का स्कूल की कैंटीन से लिए घी, पनीर, काजू, तेल के सैंपल

चार मई को आंधी-बारिश से गई थी बिजली

इंदौर में चार मई को परीक्षा के दौरान आंधी, बारिश होने से एक से डेढ़ घंटे तक बिजली गई थी। इसे लेकर याचिका लगी और परीक्षा प्रभावित होने से फिर से परीक्षा कराने की मांग की गई। इस पर एनटीए के रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी गई। बाद में एनटीए की अपील पर केवल याचिकाकर्ताओं के रिजल्ट रोके गए और बाकी के रिजल्ट जारी करने की मंजूरी दी गई।

हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए याचिकाकर्ताओं के इसमें भी वह जिन्होंने तीन जून के पहले याचिकाएं दायर की थी उनकी फिर से परीक्षा कराने के आदेश दिए। लेकिन अगले ही दिन एनटीए अपील में चला गया और इसके बाद रिट पिटीशन के आदेश पर स्टे हो गया। इसके बाद अब रिट अपील पर सुनवाई हुई। उधर इसी तरह के मद्रास हाईकोर्ट में लगे केस में हाईकोर्ट ने फिर से परीक्षा कराने की याचिका खारिज की थी। MP News

ये भी पढ़ें...

NEET UG: इंदौर हाईकोर्ट की डबल बेंच ने लगाई 10 जुलाई तक परीक्षा कराने पर रोक, NTA ने कहा- हमारा पक्ष ठीक से नहीं सुना

National Doctors Day 2025: हर साल NEET UG से तैयार हो रहे लाखों डॉक्टर, फिर भी क्यों है कमी?

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • Indore
  • हाईकोर्ट
  • NEET UG
  • हाईकोर्ट में दायर की रिट अपील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती