नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन कल फ्लाइट से आएंगे मध्य प्रदेश

Sandeep Kumar | Sept 30, 2024, 19:00 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T185404.708
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T185404.708

अनुराग जैन कल यानी 1 अक्टूबर को फ्लाइट के जरिए, नई दिल्ली से भोपाल आएंगे। IAS अनुराग जैन को एमपी का चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव ) घोषित कर दिया गया। इस पद के लिए कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अंतिम मोहर अनुराग जैन ( Anurag Jain ) के नाम पर लगी।

मध्य प्रदेश नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन आज दिल्ली से नहीं आएंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक अनुराग जैन कल यानी 1 अक्टूबर को फ्लाइट के जरिए, नई दिल्ली से भोपाल आएंगे। IAS अनुराग जैन को एमपी का चीफ सेक्रेटरी (मुख्य सचिव ) घोषित कर दिया गया। इस पद पर कई नामों की चर्चा थी, लेकिन अंतिम मोहर अनुराग जैन ( Anurag Jain ) के नाम पर लगी है।

STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T230758.280
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-30T230758.280

ये खबर भी पढ़िए...मुख्य सचिव वीरा राणा का विदाई पार्टी लेने से इनकार, आज अपने पद से हो रही हैं सेवानिवृत्त

कल कितने बजे आएंगे मुख्य सचिव अनुराग जैन

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक नव नियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन कल सुबह 10 बजे के आसपास फ्लाइट से भोपाल आएंगे, वे यहां पर मुख्य सचिव वीरा राणा की जगह लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...New Chief Secretary : अनुराग जैन बने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, सीएम मोहन यादव की हैं पसंद

पीएम मोदी के विश्वस्त हैं अनुराग जैन

1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। जैन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वस्त माना जाता है। मध्य प्रदेश में लोक सेवा गारंटी कानून की बात हो या देशभर में चलाई गई जन धन योजना इनका श्रेय अनुराग जैन को ही जाता है।

पीएम अवॉर्ड से भी नवाजे जा चुके हैं अनुराग जैन

केंद्र में बेहतर काम करने के लिए आईएएस अफसर अनुराग जैन को साल 2023 में एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ( Excellence in Public Administration ) के क्षेत्र में पीएम अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2023 से सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • आईएएस अनुराग जैन
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा
  • अनुराग जैन
  • अनुराग जैन मुख्य सचिव
  • अनुराग जैन दिल्ली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज