29 अफसरों के कैडर ईयर तय, स्कूल शिक्षा विभाग मामले की जांच में मिली क्लीन चिट, सुनील दुबे को IAS अवार्ड

Deeksha Nandini Mehra | May 24, 2024, 07:56 IST
Share
 ias transfer
New Cadre Of 29 IAS Of MP Decided

मध्‍य प्रदेश के 2021 व 2022 की डीपीसी में पदोन्नति पाने वाले सभी 29 अफसरों के लिए नए सिरे से कैडर वर्ष आवंटन की सूची डीओपीटी ने जारी कर दी है।

New Cadre Of 29 IAS Of MP Decided : मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस के कैडर में पदोन्नत करने के बाद केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने नए सिरे से इन अधिकारियों के कैडर इयर तय कर दिए हैं। अब इन अफसरों समेत 2021 व 2022 की डीपीसी में पदोन्नति पाने वाले सभी 29 अफसरों के लिए नए सिरे से कैडर वर्ष आवंटन की सूची डीओपीटी ने जारी कर दी है। 2 साल बाद सुनील दुबे को विभागीय जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद 2021 बैच की पदोन्नति वाले अफसरों में सबसे ऊपर है।

दरअसल, साल 2022 में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े मामले में विभागीय जांच के चलते सुनील दुबे का प्रमोशन नहीं हुआ था। इसके चलते वरिष्ठता सूची में उनसे जूनियर अफसरों को आईएएस बनने का मौका मिल गया है। सुनील दुबे स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े एक मामले में उलझे हुए थे, जिसकी जांच अटकी थी। विभागीय पदोन्नति समिति ने सुनील दुबे को प्रमोशन के लिए पात्र पाया था लेकिन विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही उन्हें पदोन्नत किया जाना था।

ये खबर पढ़िए ...MP Heat Wave : सूरज की तपिश से लोगों का हाल बेहाल, गुना सबसे हॉट, इंदौर का पारा 45 डिग्री पार

इनको मिला साल 2016 कैडर


जिन अधिकारियों को डीओपीटी के नोटिफिकेशन में 2021 की डीपीसी में पदोन्नत होने के बाद 2016 का कैडर वर्ष आवंटित किया गया है उसमें सुनील कुमार दुबे का नाम सबसे ऊपर है जो बिदिशा मुखर्जी के बाद सीनियरिटी लिस्ट में शामिल होंगे। दुबे के नाम के बाद 2016 कैडर पाने वाले अफसरों में राजेश कुमार जैन, प्रमोद कुमार शुक्ला, गजेन्द्र कुमार नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मल्लिका निगम नागर, अजीजा सरसार जफर, सपना पंकज सोलंकी, मंजूषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, शुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे और दिशा नागवंशी के नाम हैं। इस पदोन्नति वर्ष 2021 में 16 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर आईएएस बनाए गए थे। सीनियरिटी लिस्ट में अवार्ड पाने वाले इन अफसरों के नाम 2016 की सीधी भर्ती की अफसर मिशा सिंह के नाम के बाद और 2017 बैच के सीधी भर्ती के आईएएस अफसर अभिलाष मिश्रा के नाम के ऊपर रखे गए हैं।

ये खबर पढ़िए ...आष्टा में Petrochemical plant के ​लिए 800 हेक्टेयर जमीन पर गेल लगाएगी 50 हजार करोड़ का प्लांट

इन अफसरों को 2017 कैडर वर्ष


डीओपीटी द्वारा 21 मई को जारी नोटिफिकेशन में 2022 की डीपीसी में पदोन्नत हुए दो अधिकारियों को 2017 का कैडर वर्ष आवंटित किया गया है। इन अधिकारियों के नाम देवेंद्र कुमार नागेंद्र और मनोज कुमार सरियाम हैं। इसके अलावा किसी अन्य अधिकारी को 2017 कैडर वर्ष नहीं आवंटित हुआ है। सीनियरिटी लिस्ट में 2022 की आईएएस अवार्ड सूची में शामिल देवेन्द्र कुमार नागेंद्र और मनोज कुमार सरियाम के नाम 2017 बैच के सीधी भर्ती के आईएएस शेर सिंह मीना के नाम के नीचे और 2018 बैच के सीधी भर्ती से सिलेक्ट आईएएस अफसर सिद्धार्थ जैन के ऊपर रखे गए हैं। 2016 और 2017 का कैडर वर्ष पाने वाले अफसर 2001, 2002 में डिप्टी कलेक्टर बने थे।

ये खबर पढ़िए ...MP में फिर खुलेगी व्यापम घोटाले की फाइल... और भी कई गहरे राजों से उठेगा पर्दा

2018 कैडर वर्ष


वर्ष 2022 की डीपीसी में 13 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को आईएएस अवार्ड हुआ था। इसमें से 2005 और 2006 में डिप्टी कलेक्टर बनने वाले जिन 11 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड हुआ है और 2018 कैडर वर्ष दिया गया है उनमें जीएस धुर्वे, राम प्रकाश अहिरवार, कमलेश कुमार भार्गव, अभय सिंह ओहरिया, संदीप केरकेट्‌टा, अंजली जोसफ, रेखा राठौर, नवीत कुमार धुर्वे, सोजान सिंह रावत, वंदना शर्मा और अर्चना सोलंकी शामिल हैं। 2022 में आईएएस अवार्ड पाने वाले जीएस धुर्वे से लेकर अर्चना सोलंकी तक के नाम सीनियरिटी लिस्ट में 2018 बैच की सीधी भर्ती की आईएएस ज्योति शर्मा के नाम के नीचे और 2019 बैच की सीधी भर्ती से सिलेक्ट आईएएस श्रेयस कुमट के नाम के ऊपर रखे गए हैं।

ये खबर पढ़िए ...एक साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी, शिवराज सिंह चौहान की बहू - बेटे की सगाई की कहानी, देखें वीडियो

IAS New Cadre | सुनील दुबे को IAS अवार्ड | Sunil Dubey | सुनील दुबे को क्लीन चिट | IAS award to Sunil Dubey

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IAS New Cadre
  • सुनील दुबे को IAS अवार्ड
  • Sunil Dubey
  • सुनील दुबे को क्लीन चिट
  • IAS award to Sunil Dubey
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर