इंदौर में CORONA के 3 नए केस मिले, देवास व अन्य जिले के भी मरीज

Vishwanath Singh | Jun 02, 2025, 10:19 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला है।

इंदौर में कोरोना संक्रमण के आए–दिन नए केस मिलते जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कोरोना के तीन और नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक मरीज तो इंदौर का ही है और दो अन्य मरीज देवास व अन्य जिले के बताए जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो कुल 14 मरीज मिल चके हैं। हालांकि एक्टिव केस इनमें से भी केवल 7 ही हैं।

हल्के लक्षण के बाद किया होम आइसोलेट

कोरोना संक्रमण अब लगातार बड़ रहा है। इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला है। इंदौर का संक्रमित 37 वर्षीय युवक है, जिसे हल्के लक्षणों के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत सामान्य है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है।

सैंपल जीनोम सीक्वेंसी के लिए भोपाल भेजा

कोरोना को लेकर सबसे खास बात यह है कि इसकी कॉन्टैक्ट सबसे महत्वपूर्ण होती है। इंदौर में इस साल अब तक कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21 हो गई है, जिनमें 7 केस एक्टिव हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एहतियातन उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एम्स भोपाल भेजा गया है। हालांकि, अब तक भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि संक्रमितों में कौन सा वैरिएंट है।

यह खबर भी पढ़ें...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… नक्सलियों के हुए टुकड़े-टुकड़े

कोरोना पीड़ित महिला की हो चुकी है मौत

सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने कहा कि हाल ही में एक महिला की कोरोना से मौत बताई जा रही थी, लेकिन वह अप्रैल महीने की घटना है। महिला कोरोना संक्रमित जरूर थी, लेकिन उसकी मौत किडनी सहित अन्य बीमारियों के कारण हुई थी। फिलहाल जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे सामान्य सर्दी-खांसी के लक्षणों के बाद खुद ही जांच कराने पहुंचे थे। सभी की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...पीएम सूर्यघर योजना से घर बैठे करें सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन, पाएं 40% तक सब्सिडी

पूर्व में भी होम आईसोलेशन पर रखा था

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना के नए मरीज मिले हैं। इनमें से तीन की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। कोरोना पाजिटिव 50 वर्षीय पुरुष मुंबई से, 43 वर्षीय महिला यूके से, 30 वर्षीय महिला केरल से आई है। वहीं 54 वर्षीय महिला इंदौर में ही थी। इनमें से केरल से आई महिला के पति शुक्रवार को पाजिटिव आए थे। अफसरों के मुताबिक चारों कोरोना पाजिटिव को होम आइसोलेशन में डाक्टरों की निगरानी में रखा है।

यह खबर भी पढ़ें...सीख लो AI : अगले साल तक 10 लाख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पेशेवरों की जरूरत

कलेक्टर की अस्पतालों की सलाह, आरटीपीसीआर से ही करें जांच

इस संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा था कि पूर्व में जो कोरोना के जो 11 मामले आए हैं, लेकिन उसमें से चार से पांच केस ऐसे हैं जो कि बाहर के हैं। अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो वह चार है। इस समय किसी भी तरह से पैनिक क्रिएट करने की जरूरत नहीं है। सिंह ने अस्पतालों के लिए कहा कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए पुरानी किट का उपयोग ना करें। इसके टेस्ट आरटीपीसीआर के जरिए किए जाएं, ताकि कोरोना की सही स्थिति पता चल सके। यदि कोई पॉजिटिव आता है तो उसकी कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग और मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है। इसमें जो भी लक्षण अभी तक देखने में आए हैं वे सामान्य ही हैं।

यह खबर भी पढ़ें...बिहार की राजधानी पटना में सीएम मोहन यादव का दौरा आज, जानें आज का पूरा शेड्यूल

ऐसे समझें कोरेना के लक्षण को

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक बुखार, खांसी, सर्दी, थकान, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, खानपान का स्वाद नही आना आदि कोरोना के लक्षण होते हैं। यदि ऐसे कोई लक्षण नजर आ रहे है तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।



Tags:
  • इंदौर
  • कोरोना
  • कलेक्टर
  • लक्षण
  • सीएमएचओ जयपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा