यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं नए PCC चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Rahul Garhwal | Dec 16, 2023, 24:00 IST
Share
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं नए PCC चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं नए PCC चीफ जीतू पटवारी, विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष जीतू पटवारी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जीतू पटवारी को राहुल गांधी से नजदीकी का फायदा मिला। वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

जीतू पटवारी

जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से विधायक थे। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मधु वर्मा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। पटवारी यूथ कांग्रेस के भी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे 2013 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2018 में फिर विधायक चुने गए और 15 महीने की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। पटवारी एक तेजतर्रार नेता के रूप में जाने जाते हैं।

उमंग सिंघार

गंधवानी से विधायक उमंग सिंघार कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। 2018 की कमलनाथ सरकार में सिंघार कैबिनेट मंत्री रहे हैं। सिंघार साल 2008 में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2013 और 2018 में भी चुनाव जीतने में सफल रहे। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में वे एक बार फिर विधायक चुने गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जीतू पटवारी, उमंग सिंघार होंगे नेता प्रतिपक्ष, हेमंत कटारे को भी बड़ी जिम्मेदारी

हेमंत कटारे

हेमंत कटारे भिंड की अटेर विधानसभा से विधायक हैं। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। 2018 का चुनाव वे अरविंद भदौरिया से हार गए थे। इसके बाद 2023 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें मौका दिया और वे कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया को हराकर जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

Tags:
  • Madhya Pradesh Congress
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • Jitu Patwari PCC Chief
  • जीतू पटवारी पीसीसी चीफ
  • Umang Singhar Leader of Opposition
  • Hemant Katare
  • उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष
  • हेमंत कटारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं