News Strike: CS अनुराग जैन को मिलेगा एक्सटेंशन या होंगे रिटायर? सस्पेंस बरकरार, जानिए कब खुलेगा राज?
Harish Divekar | Aug 21, 2025, 07:00 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव, अनुराग जैन के रिटायरमेंट और एक्सटेंशन पर सस्पेंस बना हुआ है। उनका कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा। अगर एक्सटेंशन मिलता है, तो यह राज्य में तीसरी बार होगा।
News Strike : एमपी में अगला मुख्य सचिव कौन होगा। अनुराग जैन रहेंगे या जाएंगे। हर बार जब भी मुख्य सचिव का कार्यकाल पूरा होता है तब अगले अफसर के नाम की अटकलें तेज हो जाती हैं, लेकिन इस बार सबकी नजरें टिकी हैं अनुराग जैन पर। जो एमपी के मौजूदा मुख्य सचिव हैं। क्योंकि अनुराग जैन का रिटायरमेंट हो या फिर उन्हें एक्सटेंशन मिले।
फैसला जो भी होगा वो अपनेआप में एक नया इतिहास रचने वाला होगा। अनुराग जैन इस महीने के अंत तक रिटायर हो जाएंगे। उससे पहले उनका दिल्ली जाना और आने के बाद राज्यपाल से मुलाकात करना भी कई अटकलों का केंद्र बन रहा है।
मध्यप्रदेश ही नहीं देश के किसी भी प्रदेश में मुख्य सचिव काफी अहमियत रखता है। प्रशासनिक मुखिया होने के नाते पूरे प्रदेश के अफसरों की लगाम कसने से लेकर एडमिनिस्ट्रेशन को स्मूद और सरकार के मुताबिक बनाए रखने में मुख्य सचिव की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है।
इसलिए तो सीएस के रिटायरमेंट की खबर आती है तो सियासत से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हर नजर सिर्फ वहीं जमी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। मौजूदा सीएस अनुराग जैन इस माह यानी कि अगस्त के अंत तक रिटायर होने वाले हैं, लेकिन उनका रिटायरमेंट होना न होना कई मायनों में खास होने वाला है।
क्या इस बार सीएस को एक्सटेंशन मिलेगा। इस सवाल का जवाब दोनों ही हलकों में पूछा जा रहा है। अगर एक्सटेंशन मिलता है तो मध्यप्रदेश पहली बार मुख्य सचिव पद पर एक्सटेंशन देने की हैट्रिक बनाएगा। अगर एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो मध्यप्रदेश हैट्रिक बनाने से चूक जाएगा।
शासकीय और प्रशासकीय गलियारों में बार-बार ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अनुराज जैन का कार्यकाल और बढ़ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो 69 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब लगातार तीसरी बार किसी अफसर को इस बड़े पद पर एक्सटेंशन मिलेगा। फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है। जिससे पर्दा उठने की उम्मीद 29 अगस्त तक की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सिंधिया राजघराने की अगली पीढ़ी की तैयारी, महानआर्यमन संभालेंगे ये अहम पद
सूत्रों की मानें तो खुद अनुराग जैन अपने एक्सटेंशन को लेकर काफी आश्वस्त हैं, जबकि सीएम से जुड़े सूत्रों का दावा कुछ और है। उनका कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने सीएस के काम से कुछ खास खुश नहीं है। इसलिए उनके एक्सटेंशन पर संदेह है।
इन अटकलों के बीच खुद सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरा करके आए हैं। खुद अनुराग जैन दिल्ली गए। लौटे तो सीधे राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के मायने क्या हैं उसका राज भी कुछ दिन बाद ही खुल सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: तिगुना कीटनाशक डालकर मप्र में पकी मूंग ? खरीदने पर क्यों मजबूर प्रदेश सरकार ?
एक्सटेंशन मिला तो अनुराग जैन के साथ हैट्रिक पूरी होगी नहीं तो वो रिटायर हो जाएंगे। हालांकि, एक्सटेंशन मिले तो भी खास आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि अब प्रदेश में ये परंपरा पुरानी हो गई है। इसका इतिहास साल 1991 से शुरू होता है।
पहली बार मध्यप्रदेश में सीएस पद पर पहला एक्सटेंशन 1991 में ही दिया गया था। इसके बाद सीधे साल 2013 में एक्सटेंशन देने का सिलसिला आगे बढ़ा। यानी पहले और दूसरे एक्सटेंशन के बीच करीब 22 साल का फासला रहा।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सीएस के पद पर सारे एक्सेंटशन बीजेपी की ही सरकार में हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में एक्सटेंशन देने की कोई परंपरा नहीं रही। उस दौरान रिटायरमेंट के बाद सीनियर आईएएस को दूसरे किसी पद से नवाजा जाता रहा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: कांग्रेस में दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल तेज, एक दो दिन में होगा जिलाध्यक्षों का ऐलान!
एक्सटेंशन देने के मामले में बीजेपी का कोई सीएम सबसे आगे है तो वो शिवराज सिंह चौहान हैं। होना लाजमी भी है क्योंकि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा समय तक इस पद पर रहने वाले नेता भी वही हैं। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में अधिकांश मुख्य सचिवों को या तो एक्सटेंशन मिला या फिर उन्हें रिटायरमेंट के बाद आसानी से बड़ी जिम्मेदारी मिल गई।
शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान करीब छह मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन मिला। केवल अवनि वैश्य ऐसे सीएस बताए जाते हैं जो अपने पद से समय रहते रिटायर हुए। उन्हें बाद में भी कोई पद नहीं मिला।
अनुराग जैन से ठीक पहले पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस को भी एक्सटेंशन मिल चुका है। वीरा राणा का कार्यकाल मोहन यादव के कार्यकाल में ही बढ़ा, जबकि बैंस को सेवावृद्धि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ही मिल गई थी। अब अनुराग जैन को भी एक्सटेंशन मिला तो हैट्रिक हो जाएगी।
माना जा रहा है कि केंद्र में डेप्यूटेशन पर रहते हुए अनुराग जैन के काम से दिल्ली के काफी नेता और अधिकारी खुश थे। इसलिए उनकी मदद से उन्हें एक्सटेंशन मिल सकता है, लेकिन उन्हें एक्सटेंशन मिलने का मतलब है कि फिलहाल रेस में शामिल अफसरों का मौका हाथ से छिन जाना।
सीएस पद की रेस में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा अलका उपाध्याय, अशोक वर्णवाल, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल भी रेस में दमदारी से बने हुए हैं। लेकिन राजेश राजौरा का नाम तकरीबन तय ही माना जा रहा है। वो खुद सीएम मोहन यादव की भी पहली पसंद बताए जा रहे हैं।
इस बार राजेश राजौरा की किस्मत चमकेगी या नहीं। ये इस बार निर्भर करेगा कि अनुराग जैन की किस्मत का तारा कितना जोर मारता है।
News Strike Harish Divekar | न्यूज स्ट्राइक | न्यूज स्ट्राइक हरीश दिवेकर | अनुराग जैन मुख्य सचिव | ACS डॉ. राजेश राजौरा | मुख्यमंत्री मोहन यादव | मध्यप्रदेश सरकार
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फैसला जो भी होगा वो अपनेआप में एक नया इतिहास रचने वाला होगा। अनुराग जैन इस महीने के अंत तक रिटायर हो जाएंगे। उससे पहले उनका दिल्ली जाना और आने के बाद राज्यपाल से मुलाकात करना भी कई अटकलों का केंद्र बन रहा है।
अनुराग जैन का रिटायरमेंट कई मायनों में खास
इसलिए तो सीएस के रिटायरमेंट की खबर आती है तो सियासत से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक हर नजर सिर्फ वहीं जमी रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। मौजूदा सीएस अनुराग जैन इस माह यानी कि अगस्त के अंत तक रिटायर होने वाले हैं, लेकिन उनका रिटायरमेंट होना न होना कई मायनों में खास होने वाला है।
सस्पेंस... CS पद पर एक्सटेंशन की लगेगी हैट्रिक?
शासकीय और प्रशासकीय गलियारों में बार-बार ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या अनुराज जैन का कार्यकाल और बढ़ जाएगा। अगर ऐसा होता है तो 69 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब लगातार तीसरी बार किसी अफसर को इस बड़े पद पर एक्सटेंशन मिलेगा। फिलहाल इस पर सस्पेंस बरकरार है। जिससे पर्दा उठने की उम्मीद 29 अगस्त तक की जा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: सिंधिया राजघराने की अगली पीढ़ी की तैयारी, महानआर्यमन संभालेंगे ये अहम पद
सीएम के दिल्ली दौरे के मायने भी हैं खास
इन अटकलों के बीच खुद सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरा करके आए हैं। खुद अनुराग जैन दिल्ली गए। लौटे तो सीधे राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के मायने क्या हैं उसका राज भी कुछ दिन बाद ही खुल सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: तिगुना कीटनाशक डालकर मप्र में पकी मूंग ? खरीदने पर क्यों मजबूर प्रदेश सरकार ?
MP में बीजेपी के राज में एक्सटेंशन की बनी परंपरा
पहली बार मध्यप्रदेश में सीएस पद पर पहला एक्सटेंशन 1991 में ही दिया गया था। इसके बाद सीधे साल 2013 में एक्सटेंशन देने का सिलसिला आगे बढ़ा। यानी पहले और दूसरे एक्सटेंशन के बीच करीब 22 साल का फासला रहा।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सीएस के पद पर सारे एक्सेंटशन बीजेपी की ही सरकार में हुए हैं। कांग्रेस की सरकार में एक्सटेंशन देने की कोई परंपरा नहीं रही। उस दौरान रिटायरमेंट के बाद सीनियर आईएएस को दूसरे किसी पद से नवाजा जाता रहा।
ये खबर भी पढ़ें...
News Strike: कांग्रेस में दिल्ली से लेकर भोपाल तक हलचल तेज, एक दो दिन में होगा जिलाध्यक्षों का ऐलान!
शिवराज सिंह के कार्यकाल में 6 CS को मिला एक्सटेंशन
शिवराज सिंह के कार्यकाल के दौरान करीब छह मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन मिला। केवल अवनि वैश्य ऐसे सीएस बताए जाते हैं जो अपने पद से समय रहते रिटायर हुए। उन्हें बाद में भी कोई पद नहीं मिला।
अनुराग जैन से ठीक पहले पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और इकबाल सिंह बैंस को भी एक्सटेंशन मिल चुका है। वीरा राणा का कार्यकाल मोहन यादव के कार्यकाल में ही बढ़ा, जबकि बैंस को सेवावृद्धि शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ही मिल गई थी। अब अनुराग जैन को भी एक्सटेंशन मिला तो हैट्रिक हो जाएगी।
सीएस पद की रेस में सबसे आगे राजेश राजौरा का नाम
सीएस पद की रेस में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा अलका उपाध्याय, अशोक वर्णवाल, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल भी रेस में दमदारी से बने हुए हैं। लेकिन राजेश राजौरा का नाम तकरीबन तय ही माना जा रहा है। वो खुद सीएम मोहन यादव की भी पहली पसंद बताए जा रहे हैं।
इस बार राजेश राजौरा की किस्मत चमकेगी या नहीं। ये इस बार निर्भर करेगा कि अनुराग जैन की किस्मत का तारा कितना जोर मारता है।
News Strike Harish Divekar | न्यूज स्ट्राइक | न्यूज स्ट्राइक हरीश दिवेकर | अनुराग जैन मुख्य सचिव | ACS डॉ. राजेश राजौरा | मुख्यमंत्री मोहन यादव | मध्यप्रदेश सरकार
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari