nhm
स्वास्थ्य विभाग की आशंका को दरकिनार कर बैठ रहे NHM के लापरवाह अधिकारी
Sanjay Sharma | Published:
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. NHM भर्ती में फर्जीवाड़े का अंदेशा स्वास्थ्य विभाग को पहले से था। 4 अप्रैल 2026 को 8 जिलों के CMHO को जांच के आदेश दिए, पर NHM अफसर चुप रहे। अब विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, बैतूल और दमोह से धांधली उजागर हो रही है।
ऐसे समझें पूरा मामला...
- स्वास्थ्य संचालनालय ने अप्रैल 2026 को 8 जिलों को दिए थे NHM भर्ती की जांच के आदेश।
- स्वास्थ्य विभाग की आशंका और निर्देशों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने किया अनदेखा।
- NHM के राज्य मुख्यालय स्तर से भी संविदा भर्तियों में गड़बड़ी की नहीं हुई निगरानी।
- स्वास्थ्य विभाग द्वारा सात दिन में मंगाई गई जानकारी देने में नाकाम रहे जिले के अधिकारी।
- संजीवनी क्लीनिक और अन्य भर्तियों में धांधली सामने आने पर अब हो रही है धरपकड़।
स्वास्थ्य विभाग ने संविदा भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका को पहले ही भांप लिया था। विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा सवा माह पहले ही भर्तियों की जांच के निर्देश जारी कर दिए थे।
संयुक्त संचालक डॉ. शिरीष रघुवंशी की ओर से प्रदेश के आठ जिलों के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा गया था। इसमें भर्तियों से संबंधित प्रकरणों की बिंदुवार जांच कराने कहा गया था।
स्वास्थ्य विभाग के इन निर्देशों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में बैठे जिम्मेदारों ने अनदेखा कर दिया। नतीजा अब एक के बाद एक भर्ती फर्जीवाड़े उजागर हो रहे हैं।
निगरानी में फेल रहा NHM
संविदा स्तर पर होने वाली इन भर्तियों की सूचना NHM पोर्टल पर जारी की जाती है। जिसके बाद वॉक इन इंटरव्यू और दूसरी प्रक्रियाओं के जरिए उम्मीदवारों का चयन होता है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित पदों पर विभिन्न जिलों में पदस्थ कर दिया जाता है।
इस प्रक्रिया में दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में कई लूप होल्स हैं। इसी का फायदा उठाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया। वहीं स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी दस्तावेज सत्यापन से लेकर पदस्थापना तक निगरानी में पूरी तरह फेल साबित हुए।
आठ जिलों में जताई थी शंका
इन जिलों में बीते महीनों के साथ ही एक- दो साल में हुई संविदा भर्तियों पर आशंका जताई गई थी। इसके साथ ही इन सभी भर्तियों की विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच की जानी थी।
यह जांच मानव अधिकार आयोग के एक प्रकरण के संदर्भ में भी आवश्यक थी। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को सात दिन में रिपोर्ट सौंपनी थी।
अब सामने आ रही धांधली
इसके साथ ही एनएचएम मुख्यालय के एक संविदाकर्मी को भी हिरासत में लिया गया है। यानी स्वास्थ्य विभाग की आशंका की अनदेखी करना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भारी पड़ रहा है।
पूरे प्रदेश में होगी भर्तियों की जांच
यह जांच थर्ड पार्टी ऑडिट के रूप में कराई जाएगी ताकि किसी तरह फर्जीवाड़े पर पर्दा न डाला जा सके। एसीएस के इस आदेश के बाद स्वास्थ्य मिशन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक खलबली मच गई है।
सेंट्रल मॉनिटरिंग सेल बनाई
स्वास्थ्य विभाग के 4 अप्रैल के पत्र पर कार्रवाई न करने वाले 8 CMHO और संबंधित DPM को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसके साथ ही व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए NHM मिशन संचालक ने सेंट्रल मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। अब हर भर्ती की लाइव ट्रैकिंग यह सेल करेगी।
NHM Recruitment
ये मामले आए हैं सामने...
- दमोह (2025): दमोह में 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)की भर्ती में 8 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इन सभी का चयन मध्यप्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल के सर्टिफिकेट के आधार पर हुई थी। CMHO डॉ. सुमित अग्रवाल ने नियुक्ति रोककर कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में जिला कार्यक्रम प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
- विदिशा (2025): विदिशा जिले में संविदा भर्ती के दौरान 40 लोगों को नियुक्ति दी गई थी। सीएचओ के इन 40 पदों पर नियुक्ति पाने वाले 12 अभ्यर्थियों के दस्तावेज भी संदिग्ध थे। इनके द्वारा जिन अस्पतालों के अनुभव प्रमाण पत्र लगाए गए थे वे अस्पताल संचालित ही नहीं थे। सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत की जांच में खुलासा होने परतीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
- मुरैना (2023): जिले में एएनएम के 75 पदों पर भर्ती में NHM का बाबू 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़े जाने पर सच्चाई उजागर हुई। लोकायुक्त द्वारा पकड़े गए बाबू से पूछताछ के बाद 11 संविदा नियुक्तियां रद्द की गई और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में DPM को हटाया गया था।
- भिंड (2025): एनएचएम की 30 स्टाफ नर्स की भर्ती में 7 की डिग्री फर्जी मिली। मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल से कराए गए सत्यापन में यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। जिसके बाद इन सभी की सेवा रद्द कर अपराध दर्ज कराए गए हैं।
- ग्वालियर (2025): लैब टेक्नीशियन भर्ती में मेरिट के बाद दस्तावेज बदलकर कम नंबर वालों को नौकरी दी गई। मानव अधिकार आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद जांच में 9 नियुक्ति अवैध मिलीं। DPM और लेखापाल को निलंबित किया गया था।
एमपी सरकार वैष्णो देवी मॉडल से सीखेगी भीड़ नियंत्रण, महाकाल में होगा आधुनिक विकास
सतीश सनपाल: 9 केस, लुक आउट नोटिस, फिर भी Netflix में दिखाई जा रही रईसी, मानवाधिकार आयोग में शिकायत
जबलपुर क्रूज हादसा: द सूत्र की खबर पर लगी मुहर, गोपनीय पत्र बना जांच का अहम सबूत
आईएएस संतोष वर्मा को चौथे फेज में भी नहीं मिलेगी मसूरी ट्रेनिंग की अनुमति! जानें वजह
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
By Raghvendra Singh Rathore
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
By Jageshwar Prasad
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
By VINAY VERMA
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
By CHAKRESH
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad