वर्दी पर दाग या सिस्टम की ढाल? NHRC की एंट्री से घिरा पुलिस महकमा
Ramanand Tiwari | Jun 25, 2026, 23:33 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. खंडवा पुलिस आरक्षक पर गंभीर आरोपों के बाद NHRC ने संज्ञान लिया है। अश्लील चैट और वर्दी दुरुपयोग मामले में आयोग ने पुलिस से जवाब मांगा है। इसके बाद जांच पर राष्ट्रीय निगरानी बढ़ गई है।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- खंडवा आरक्षक पर वर्दी दुरुपयोग और अश्लील चैट के गंभीर आरोप।
- NHRC ने मामले में स्वतः संज्ञान लेकर रिपोर्ट मांगी।
- पुलिस से दो सप्ताह में विस्तृत ATR प्रस्तुत करने के निर्देश।
- शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया पर उठे सवाल।
- मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की निगरानी में आया।
आयोग ने सीधे प्रदेश के पुलिस प्रमुख और जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब कर पूछा है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद कार्रवाई आखिर कितनी प्रभावी हुई।
क्यों बढ़ी पुलिस विभाग की मुश्किल?
आयोग का सवाल साफ है यदि आरोप इतने गंभीर थे तो आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सिर्फ औपचारिक कार्रवाई क्यों दिखाई गई? क्या विभाग ने मामले की गंभीरता को कम करके आंकने की कोशिश की?
NHRC ने क्या-क्या पूछा?
- पुलिस विभाग ने अब तक क्या कार्रवाई की?
- आरोपों की निष्पक्ष जांच किस स्तर पर हो रही है?
- शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए क्या कदम उठाए गए?
- आरोपी के खिलाफ केवल लाइन अटैच की कार्रवाई ही क्यों हुई?
- विभागीय जांच की वर्तमान स्थिति क्या है?
- आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
मामला आखिर है क्या?
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं और युवतियों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की गई। कुछ आरोपों में दबाव और कथित ब्लैकमेलिंग की आशंका भी जताई गई है।
हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी, लेकिन वायरल सामग्री और शिकायतों ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया।
सिर्फ लाइन अटैच, क्या इतना काफी था?
मानवाधिकार आयोग की टिप्पणी भी इसी दिशा में इशारा करती दिखाई देती है कि मामले की गंभीरता के मुकाबले शुरुआती कदम पर्याप्त थे या नहीं, इसकी जांच जरूरी है।
पेन ड्राइव से बढ़ा विवाद
अब जांच की कमान किसके पास?
सबसे बड़ा सवाल
NHRC की नोटिस ने फिलहाल इसी सवाल को केंद्र में ला खड़ा किया है। आने वाले दिनों में पुलिस विभाग की रिपोर्ट तय करेगी कि मामला केवल आरोपों तक सीमित रहता है या फिर जिम्मेदारियों की जवाबदेही तक पहुंचता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जल, जंगल और जमीन पर कांग्रेस का नया दांव, आदिवासी वोट बैंक फिर बनेगा ताकत?
SPS से IPS प्रमोशन की दौड़ में 8 अफसर सफल, एक नाम जांच में अटका
खाद भरी है या सिस्टम खाली? दावे और किसानों की पीड़ा में कौन सच बोल रहा है?
ग्वालियर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से कहा, तीन माह के अंदर वसूल करें राशि
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari