निम्बाहेड़ा हादसा: तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो कंटेनर से भिड़ी; 4 की मौत, तीन घायल

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 21, 2025, 12:19 IST
Share
High speed scorpio killed four
High speed scorpio killed four

निम्बाहेड़ा में तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो के कंटेनर से भिड़ने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मृतक उज्जैन के रहने वाले थे।

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। इस भयंकर टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को निम्बाहेड़ा की मोर्चरी में रखवाया गया है जहां उनका पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। पुलिस दस्तावेजों के आधार पर पीड़ितों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर चुकी है।इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और रफ्तार पर नियंत्रण की जरूरत को सामने ला दिया है।

द वायर ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को क्यों लिखा Partisan Attack Dog, जो बन गया विवाद की वजह

कैसे हुआ हादसा?

निम्बाहेड़ा-नीमच फोरलेन पर जलिया चेकपोस्ट के पास बांघरेड़ा चौराहे पर सात लोगों को लेकर तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर गई और सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई।

आईआईटी इंदौर-एम्स भोपाल ने बनाया खास मेडिकल ट्रांसलेशन टूल, 22 भाषाओं में समझाएगा टेस्ट रिपोर्ट

सभी मृतक उज्जैन के थे

स्कॉर्पियो-कंटेनर की भिड़ंत में जान गंवाने वाले सभी लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले (Ujjain District) के हिंगोरिया गांव के निवासी थे। मृतकों में गौरव कुमार हिंगोरिया, अनिल नरवल, राजा हिंगोरिया और संजू देपानी शामिल हैं। घायलों में दीपक देपाल, योगेश हिंगोरिया और सुनील बलाई हैं, जिनका इलाज निम्बाहेड़ा सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

thesootr links

Tags:
  • Rajasthan News
  • मध्य प्रदेश
  • घायल
  • तेज रफ़्तार कार
  • भिड़ंत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग