BJP प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पूर्व IAS ने खोली कमान, जानिए कौन हैं ये

Marut raj | Published:
Share
the sootr
the sootr

चुनावी मैदान में उतरने जा रहे इस पूर्व आईएएस का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। बुंदेलखंड बहुत पिछड़ा इलाका है और इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

अरुण तिवारी, भोपाल. एक और नौकरशाह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। प्रजापति ने अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग पूरी करने के लिए राजनेता बनने का फैसला किया है। प्रजापति ने जनता के नाम चिट्ठी लिखकर इस संबंध में जानकारी दी है।

इसलिए किया नेता बनने का फैसला


the sootr
the sootr


अफसरों के नेता बनने का सिलसिला कोई नया नहीं है। इससे पहले भी अफसर विधायक सांसद बनते रहे हैं। द सूत्र से बात करते हुए प्रजापति ने कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद पिछले कुछ सालों से अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। बुंदेलखंड बहुत पिछड़ा इलाका है और इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुंदेलखंड का विकास अलग राज्य बनने के बाद ही संभव है। प्रजापति ने कहा कि नीति आयोग भी अपनी स्टडी में इस बात को कह चुका है कि बुंदेलखंड की हालत विकास के मामले में बहुत कमजोर है।

ये खबरें भी पढ़ें...

BJP पार्षदों में चले लात-घूंसे, सड़क को लेकर हुआ विवाद

परीक्षार्थियों का सवाल : पटवारी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन हुए, फिर बिना टेक्निकल एक्सपर्ट जांच कैसे, प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

IIM इंदौर में IPMAT 2024 के लिए करें अप्लाई, 26 मार्च आखिरी तारीख

MPPSC ने कोर्ट विवाद के बाद Assistant Professor परीक्षा स्थगित की

उमा भारती ने नहीं किया वादा पूरा


प्रजापति ने कहा कि 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जब झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, तब उन्होंने ये वादा किया था। उमा भारती ने कहा था कि यदि उनकी सरकार आती है तो अगले तीन सालों में बुंदेलखंड अलग राज्य बनेगा, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। वहीं मायावती ने भी मुख्यमंत्री रहते अलग बुंदेलखंड राज्य की बात कही थी। प्रजापति ( former IAS) ने कहा अलग राज्य संसद के द्वारा ही संभव है। इसीलिए वे ये मांग उठाने के लिए सांसद बनना चाहते हैं। वे निर्दलीय या बुंदेलखंड पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। प्रजापति ने कहा कि वे खजुराहो या बांदा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आरबी प्रजापति 2002 में आईएएस बने। वे तीन साल पहले कमिश्नर,शहडोल संभाग से रिटायर हुए। प्रजापति मूलतः छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। ज्ञात हो कि खजुराहो से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मासांसद हैं। भाजपा | वीडी शर्मा सांसद

Tags:
  • BJP
  • बीजेपी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • भाजपा
  • पूर्व आईएएस
  • Former IAS
  • बीजेपी प्रदेश
  • वीडी शर्मा सांसद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर