इंदौर में अब बिना सर्जरी के होगा आंतों के कैंसर का इलाज, जानिए किस अस्पताल में मिलेगी ये सुविधा

Rahul Garhwal | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में अब बिना सर्जरी के होगा आंतों के कैंसर का इलाज, जानिए किस अस्पताल में मिलेगी ये सुविधा
इंदौर में अब बिना सर्जरी के होगा आंतों के कैंसर का इलाज, जानिए किस अस्पताल में मिलेगी ये सुविधा

इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब नई तकनीक से बिना सर्जरी के आंतों के कैंसर का इलाज होगा।

INDORE. मध्यप्रदेश के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बिना सर्जरी के आंतों के कैंसर का इलाज हो सकेगा। इसके साथ ही पित्त की नली, थैली और पेट से जुड़े मुश्किल ऑपरेशन भी हो सकेंगे। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. अमर अग्रवाल जापान के टोक्यो की कितासाटो यूनिवर्सिटी से एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड ट्रेन-द-ट्रेनर की ट्रेनिंग लेकर आए हैं। इस ट्रेनिंग के लिए पूरे वर्ल्ड से 5 डॉक्टरों का चयन हुआ था। भारत से सिर्फ डॉ. अग्रवाल अकेले थे।

कम सुविधाओं में भी बेहतर काम

डॉ. अमित अग्रवाल बताते हैं कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कम सुविधाओं में बेहतर काम हो रहा है। इसे देखते हुए यहां के डॉक्टर का सिलेक्शन किया गया था। ट्रेनिंग के दौरान पित्त की थैली, पित्त की नली और पैंक्रियाज के कैंसर सहित पेट के कैंसर से संबंधित ट्रेनिंग दी गई। पहले जापान के डॉक्टरों ने ऑपरेशन किए, इसके बाद प्रशिक्षण वाले डॉक्टरों से भी ऑपरेशन कराए। डॉक्टर अग्रवाल का कहना है कि वे इंदौर में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के डॉक्टरों को ट्रेनिंग देंगे।

ट्रेनिंग में ये डॉक्टर्स भी थे शामिल

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि जापान में पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. डॉ. किडा और डॉ. इवई थे। डॉ. मत्सुदा, डॉ. नोंथाली और डॉ. एंग से भी मुलाकात हुई। ट्रेनिंग में उनके अलावा थाईलैंड से डॉ. पैट, ताइवान से डॉ. चेन, सिंगापुर से डॉ. जोनाथन, हांगकांग से डॉ. कुन्नी और मलेशिया से डॉ. थेवा शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़िए..

रेलवे ने आपकी जिंदगी से किया खिलवाड़ ! पिछले 5 सालों में 995 लोको पायलट ने शराब पीकर चलाई ट्रेन

इंदौर के नाम एक और उपलब्धि

इंदौर देश का सबसे साफ शहर तो है ही, अब यहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी बेहतर होती जा रही हैं। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में अब मुश्किल ऑपरेशन भी हो सकेंगे। इससे इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को फायदा होगा। ये इंदौर के नाम एक और उपलब्धि है।

Tags:
  • Cancer treatment in Indore
  • Indore Super Specialty Hospital
  • Cancer treatment without surgery in Indore
  • Dr. Amit Agrawal
  • इंदौर में कैंसर का इलाज
  • इंदौर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
  • इंदौर में बिना सर्जरी कैंसर का इलाज
  • डॉ. अमित अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा