MP के स्कूलों में अब हर महीने बैग-फ्री डे, खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे
Dolly patil | Nov 11, 2024, 08:49 IST
बैग-फ्री डे
मध्य प्रदेश में छठवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हर महीने एक बैग-फ्री शनिवार मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न कौशल विकास गतिविधियां जैसे आर्ट, क्राफ्ट, खेती की आधुनिक तकनीकें, और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में नवाचार लाने के लिए छठवीं से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए हर महीने एक शनिवार को ‘बैग-फ्री डे’ मनाया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र ने जिला शिक्षा अधिकारियों और परियोजना समन्वयकों को इस नई पहल के निर्देश जारी किए हैं। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बच्चों को विभिन्न कौशलों से परिचित कराना है।
शिक्षकों की कमी ने लगाया स्कूल शिक्षा पर ग्रहण तिमाही रिजल्ट भी बिगड़ा
हर महीने एक विशेष शनिवार को बैग छोड़कर स्कूल आने वाले छात्रों के लिए शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए उन्हें साहित्य, संस्कृति, और व्यावहारिक कौशल की ओर प्रेरित करना है। इसके तहत बच्चों को विभिन्न कौशल, जैसे लघु उद्योग, मधुमक्खी-पालन, मुर्गी पालन, और मछली-पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण और लघु उद्योगों का अवलोकन भी इन दिनों के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।
राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि बैग-फ्री डे पर बच्चों के बीच आर्ट और क्राफ्ट गतिविधियाँ जैसे ड्राइंग, पेंटिंग, मिट्टी के खिलौने बनाना, मुखौटे और अनुपयोगी सामग्री से नई वस्तुओं का निर्माण कराया जाएगा। साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बच्चों से लोकगीत, नृत्य, लघु नाटिका, कविता पाठ और कहानी लेखन जैसी गतिविधियाँ कराई जाएंगी।
MP में अब तीसरी और छठवीं के बच्चों के लिए मॉक टेस्ट जरूरी
कृषि में रुचि जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों को पालीफार्मिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग, और औषधीय पौधों की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा, खेती में उपयोग होने वाले आधुनिक उपकरणों के बारे में भी बताया जाएगा ताकि बच्चे कृषि की आधुनिक तकनीकों से भी परिचित हो सकें।
शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों को गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कैलेंडर राज्य शिक्षा केंद्र को ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा, ताकि राज्य स्तर पर इन गतिविधियों का मूल्यांकन और निगरानी की जा सके।
शिक्षकों की कमी ने लगाया स्कूल शिक्षा पर ग्रहण तिमाही रिजल्ट भी बिगड़ा
बैग-फ्री डे का उद्देश्य और गतिविधियां
कला और साहित्यिक गतिविधियां
MP में अब तीसरी और छठवीं के बच्चों के लिए मॉक टेस्ट जरूरी
कृषि और आधुनिक तकनीक की जानकारी
प्राचार्य करेंगे निगरानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
कोटा में गर्भवती महिलाओं की मौत का मामला: चार जांच कमेटियों ने दी क्लीनचिट, निलंबित तीन डॉक्टर हुए बहाल
By Jageshwar prasad
पुलिसकर्मी को ही निवेश के नाम पर 16 लाख का चूना, 20 प्रतिशत कमीशन का दिया था लालच
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के विश्वविद्यालयों में मानद उपाधियों के वितरण पर उठे सवाल, 14 विश्वविद्यालयों ने नहीं दी एक भी डिग्री
By Jyoti Mahender Bhardwaj
रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल
By Harrison Masih
त्योहारों के मौसम में हवाई टिकटों की कीमतें बढ़ीं, बेंगलुरु से जयपुर का किराया 27 हजार तक पहुंचा
By Ashish Bhardwaj
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा नहीं, RTI से खुली पोल
By Amresh Kushwaha
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
By Jageshwar prasad