27% आरक्षण: विधानसभा घेरने पहुंचे OBC महासभा के कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प
Sandeep Kumar | Updated:
विधानसभा का घेराव करने पहुंचे OBC महासभा
ओबीसी महासभा के सदस्य 27% आरक्षण लागू कराने की मांग को लेकर विधानसभा घेरने निकले थे। पुलिस ने उन्हें रंगमहल चौराहे पर रोक दिया। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए।
समझें क्या है पूरा मामला
- ओबीसी महासभा ने 27% आरक्षण लागू करने की मांग की।
- प्रदर्शनकारी विधानसभा घेराव के लिए भोपाल में निकले थे।
- पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रंगमहल चौराहे पर रोक दिया।
- बैरिकेड्स चढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई।
- संगठन ने 13% आरक्षण होल्ड हटाने की मांग रखी।
विधानसभा घेराव की कोशिश नाकाम
पुलिस को पहले से इसकी जानकारी थी। रंगमहल चौराहे पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस और ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली।
सड़क पर बैठे कार्यकर्ता, लगे नारे
शांतिपूर्ण आंदोलन को लोकतांत्रिक अधिकार
क्या है ओबीसी महासभा की प्रमुख मांगें
- मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग को पूर्ण 27% आरक्षण तत्काल लागू किया जाए।
- 13% होल्ड की व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए।
- लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय मिले।
- ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित की जाए।
- सामाजिक न्याय की भावना के अनुरूप सरकार ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई करे।
27% पर परीक्षा, 14% पर नियुक्ति का आरोप
संगठन का कहना है कि यह अंतर हजारों युवाओं के भविष्य पर सीधा असर डाल रहा है। कई अभ्यर्थी परीक्षा पास करने के बाद भी सालों से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से ओबीसी संगठनों में सरकार के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है। संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, वे बीते आठ साल से यह मांग उठा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला
ओबीसी महासभा के जीतू लोधी, विश्वजीत रतौनिया और एडवोकेट धर्मेन्द्र कुशवाह ने भी संगठन की मांग दोहराई। उनका कहना था कि ओबीसी युवा मेहनत करके नौकरी का इंतजार करते-करते ओवरएज हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल 13% होल्ड हटाने की मांग की।
विपक्ष ने भी साधा निशाना
ओबीसी महासभा की छतरपुर जिलाध्यक्ष राजलक्ष्मी कुशवाहा ने तीखे अंदाज में कहा कि मुख्यमंत्री मांगें नहीं मान सकते तो चूड़ी पहन लें। उन्होंने बताया कि संगठन मुख्यमंत्री के लिए प्रतीकात्मक तौर पर चूड़ियां भी लाया था। फिलहाल प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया गया है, लेकिन संगठन ने साफ कर दिया है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन थमेगा नहीं।
ये भी पढ़ें...
ओबीसी आरक्षण मामले में 1994 के बिल से लेकर 2019 के संशोधन तक खड़े हुए सवाल
प्रमोशन और ओबीसी आरक्षण: हाईकोर्ट में कल दो स्पेशल बेंच करेंगी सुनवाई
ESB भर्ती में ST आरक्षण पर विवाद, सिर्फ तीन जनजातियों को मिले लाभ पर बवाल
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad