ODA के होंगे चुनाव, शेड्यूल एक-दो दिन में, Daly College से सुलझा विवाद
Jitendra Shrivastava | Updated:
thesootr
ओडीए (ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन ) इंदौर के डेली कॉलेज से पासआउट छात्रों की संस्था है। कोई भी पासआउट छात्र इसकी सदस्यता ले सकता है। इस एसोसिएशन के हर तीन साल में चुनाव होते हैं। इस एसोसिएशन से दो सदस्य चुनकर डेली कॉलेज बोर्ड में भी जाते हैं...
संजय गुप्ता, INDORE. ODA के होंगे चुनाव : देश के प्रसिद्ध स्कूल में शामिल इंदौर के डेली कॉलेज ( Daly College ) और इनसे पासआउट छात्रों की संस्था ओडीए यानी ODA (Old Dalians Association) के बीच में चुनाव को लेकर हुए विवाद पर 'द सूत्र' की खबर के बाद मुद्दा सुलझ गया है। डेली कॉलेज ने चुनाव कराने की रजामंदी का पत्र ओडीए को भेज दिया है और अब ओडीए द्वारा संभवत: मंगलवार को ही चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
तय हुआ कि ओडीए सदस्य डेली कॉलेज सोसायटी का सदस्य नहीं है इस संबंध में अंडरटेकिंग देने की कोई बात नहीं होगी। ना ओडीए देगा और ना ही डेली कॉलेज मांगेगा। सभी की सहमति से चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी और शेड्यूल भी एक-दो दिन में ही जारी कर दिया जाएगा।
दरअसल ओडीए के हर तीन साल में मैनेजिंग कमेटी बनाने के लिए चुनाव होते हैं। वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसमें अभी अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल और सचिव तेजवीर जुनेजा है। अप्रैल माह में अगले चुनाव 2024-27 के लिए एसोसिएशन ने डेली कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. गुणमीत बिंद्रा को पत्र भेजकर चुनाव कराने के लिए कहा। क्योंकि एसोसिएशन के संविधान के मुताबिक प्रिंसीपल ही चुनाव के लिए अधिकृत है।
प्रिंसीपल ने ओडीए सचिव जुनेजा को इसके बदले में एक पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि हाल ही में आपके एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने द डेली कॉलेज सोसायटी के भी सदस्य होने का दावा किया है। जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए पहले आप यह घोषणापत्र और अंडरटेकिंग इस फैक्ट को लेकर दीजिए कि ओडीए और डेली कॉलेज सोसायटी दोनों अलग-अलग है। इसके बाद चुनाव के लिए सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। इस मामले में ओडीए कमेटी ने फैसला लिया गया कि वह कोई अंडरटेकिंग और घोषणापत्र नहीं देंगे। इस पूरे मुद्दे को हम अपनी एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) में रखेंगे।
ओडीए डेली कॉलेज से पासआउट छात्रों की संस्था है। इसका ऑफिस भी डेली कॉलेज परिसर में ही है। इसमें 5500 छात्र है और इसके छात्र देश और विदेश में सभी जगह है। कोई भी पासआउट छात्र नियमों के तहत इसकी सदस्यता ले सकता है। इस एसोसिएशन के हर तीन साल में चुनाव होते हैं। वहीं इस एसोसिएशन से दो सदस्य चुनकर डेली कॉलेज बोर्ड में भी जाते हैं।
ओडीए न अंडरटेकिंग नहीं देगा और न डेली कॉलेज लेगा
तय हुआ कि ओडीए सदस्य डेली कॉलेज सोसायटी का सदस्य नहीं है इस संबंध में अंडरटेकिंग देने की कोई बात नहीं होगी। ना ओडीए देगा और ना ही डेली कॉलेज मांगेगा। सभी की सहमति से चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी और शेड्यूल भी एक-दो दिन में ही जारी कर दिया जाएगा।
ये बोल रहे दोनों पक्ष...
- ओडीएः प्रेसीडेंट कमलेश कासलीवाल ने कहा कि कोई विवाद नहीं है, चुनाव शेड्यूल घोषित करने के लिए प्रिंसीपल का पत्र आ गया है, क्योंकि संविधान के तहत उन्हीं से पत्र आना जरूरी है, वह आ गया है। जल्द चुनाव घोषित हो जाएंगे। ओडीए और डेली कॉलेज मिलकर काम करेगा।
- डेली कॉलेज प्रबंधनः वहीं प्रबंधन का कहना है कि हाईकोर्ट में मामला सबज्यूडिस है। लेकिन ओडीए के साथ चर्चा हो चुकी है, ताकि हम 150 साल की परंपरा का निर्वाह करते हुए चुनाव करा सकें। इसके लिए ओडीए को पत्र भेजा जा चुका है। डेली कॉलेज और ओडीए दोनों की अपनी अहम भूमिकाएं हैं और दोनों ही लगातार संवाद करते हुए साथ चलते हैं। एक ही व्यक्ति दो संस्थाओं में सदस्य नहीं हो सकता है। इसलिए जो ओडीए में हैं वह डेली कॉलेज सोसायटी सदस्य नहीं हो सकता है। हम नियमानुसार सारी कार्रवाई कर रहे हैं औऱ् चुनाव शांति से और पूरी कानूनी प्रक्रिया से होंगे।
कमेटी के तीन साल पूरे हो चुके
दरअसल ओडीए के हर तीन साल में मैनेजिंग कमेटी बनाने के लिए चुनाव होते हैं। वर्तमान कमेटी का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसमें अभी अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल और सचिव तेजवीर जुनेजा है। अप्रैल माह में अगले चुनाव 2024-27 के लिए एसोसिएशन ने डेली कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. गुणमीत बिंद्रा को पत्र भेजकर चुनाव कराने के लिए कहा। क्योंकि एसोसिएशन के संविधान के मुताबिक प्रिंसीपल ही चुनाव के लिए अधिकृत है।
इस पत्र के कारण उठा था विवाद
प्रिंसीपल ने ओडीए सचिव जुनेजा को इसके बदले में एक पत्र भेजा। इसमें कहा गया कि हाल ही में आपके एसोसिएशन के कुछ सदस्यों ने द डेली कॉलेज सोसायटी के भी सदस्य होने का दावा किया है। जबकि ऐसा नहीं है। इसलिए पहले आप यह घोषणापत्र और अंडरटेकिंग इस फैक्ट को लेकर दीजिए कि ओडीए और डेली कॉलेज सोसायटी दोनों अलग-अलग है। इसके बाद चुनाव के लिए सदस्यों की सूची जारी की जाएगी। इस मामले में ओडीए कमेटी ने फैसला लिया गया कि वह कोई अंडरटेकिंग और घोषणापत्र नहीं देंगे। इस पूरे मुद्दे को हम अपनी एजीएम (वार्षिक साधारण सभा) में रखेंगे।
ओडीए क्या है
ओडीए डेली कॉलेज से पासआउट छात्रों की संस्था है। इसका ऑफिस भी डेली कॉलेज परिसर में ही है। इसमें 5500 छात्र है और इसके छात्र देश और विदेश में सभी जगह है। कोई भी पासआउट छात्र नियमों के तहत इसकी सदस्यता ले सकता है। इस एसोसिएशन के हर तीन साल में चुनाव होते हैं। वहीं इस एसोसिएशन से दो सदस्य चुनकर डेली कॉलेज बोर्ड में भी जाते हैं।
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore