धूल खा रहा हाईकोर्ट का पुराना आदेश, कोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग पर फिर से सख्ती

Neel Tiwari | Sept 14, 2025, 12:41 IST
Share
jabalpur highcourt
jabalpur highcourt

हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर इसके उल्लंघन को लेकर फिर से मामला अदालत में पहुंचा है। अब इस पूरे मामले को लेकर चर्चा जारी है।

जबलपुर। कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के दुरुपयोग को लेकर फिर मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। दरअसल, इस मामले में पहले भी साल 2024 में तत्कालीन चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की डिवीजनल बेंच ने आदेश जारी किए थे, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। अब एक नई याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने फिर से निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर खुलेआम उल्लंघन

द सूत्र अपनी रिपोर्ट में पहले ही बता चुका है कि किस तरह हाईकोर्ट के पिछले आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर हाईकोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग की वीडियो अपलोड की जा रही हैं और यहां तक कि कुछ चैनल व व्यक्ति इन वीडियो के जरिए पैसे भी कमा रहे हैं। बताया गया कि यह चैनल हाईकोर्ट के नाम पर कमाई कर रहे हैं और लाइव स्ट्रीमिंग नियम 2021 का खुला उल्लंघन हो रहा है।
ये भी पढ़िए...राजधानी से बंद होगा TCS ऑफिस, एमपी के हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट, वित्त मंत्री ने लिखा पत्र

2024 का आदेश और उसका उल्लंघन

याचिकाकर्ता अरिहंत तिवारी ने अदालत को याद दिलाया कि 4 नवंबर 2024 को डॉ. विजय बाजाज बनाम यूनियन ऑफ इंडिया केस में हाईकोर्ट ने पहले ही Meta, YouTube, X (पूर्व में ट्विटर) समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और आम जनता को स्पष्ट आदेश दिए थे कि वे किसी भी रूप में कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को एडिट, मॉर्फ या अवैध तरीके से इस्तेमाल न करें। इसके बावजूद आदेश को दरकिनार कर रील्स, मीम्स और क्लिप्स बनाकर धड़ल्ले से अपलोड किया जा रहा है।

ये भी पढ़िए...मध्‍य प्रदेश: ओबीसी आरक्षण पर भोपाल में अहम बैठक, सुप्रीम कोर्ट में सरकार की पैरवी को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी

अब आया नया आदेश

अब सितंबर 2025 को दिए गए ताजा आदेश में जबलपुर हाईकोर्टने साफ कहा कि अब से सभी पीठों की क्रिमिनल मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत रोकी जाए। हालांकि, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कोर्ट ने निर्देश दिया कि Webex Link वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाए ताकि लोग चाहे तो सीधे कार्यवाही देख सकें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि किसी भी दर्शक को रिकॉर्डिंग की सुविधा न मिले। यह आदेश 15 सितंबर 2025 से लागू होगा।

ये भी पढ़िए...MP News: केंद्र में 35 अफसरों की पोस्टिंग बदली, मध्यप्रदेश के IAS पवन शर्मा समेत तीन अफसरों के नाम

ये भी पढ़िए...राजधानी से बंद होगा TCS ऑफिस, एमपी के हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर संकट, वित्त मंत्री ने लिखा पत्र

आदेश पर आदेश, लेकिन पालन कौन करेगा?

अब सवाल यह है कि जब 2024 का आदेश ही धूल खा रहा है और सोशल मीडिया पर खुलेआम उसका उल्लंघन हो रहा है, तो 2025 का आदेश कितना असरदार साबित होगा। क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कंटेंट बनाने वाले लोग कोर्ट के आदेशों का सम्मान करेंगे या फिर यह मामला भी सिर्फ आदेश पर आदेश तक ही सीमित रह जाएगा?

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • YouTube
  • लाइव स्ट्रीमिंग
  • चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा
  • जस्टिस विनय सराफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा