जबलपुर : कोर्ट में गवाही से रोकने एक बदमाश ने दूसरे को मार दी गोली
Neel Tiwari | Aug 17, 2024, 21:21 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-17T210733.998
मामले में पुलिस ने धारा 109 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा एक टीम गठित की गई है।
जबलपुर में अपराधी इतने बेख़ौफ हैं कि कोर्ट में गवाही न देने के लिए भी दबाव बनाकर गोली चलाने जैसे कांड कर रहे हैं। अपराधियों की बाकायदा गैंग बन चुकी हैं और इनके बीच गैंगवार खुले आम चल रही है। जबलपुर की सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में बंद अपने दोस्तों से मिलकर लौट रहे आशीष पासी को रोहित उर्फ गुल्लू रजक ने गोली मार दी। इस हमले में आशीष घायल हुआ है पर पर उसकी जान बच गई।
![7966ed04-7dd]()
मामले में जानकारी है सामने आ रही है कि रोहित रजक पर लालमाटी निवासी जानू चंदवानी को गोली मारकर चोट पहुंचाने का मामला कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में रोहित के खिलाफ गवाही में आशीष पासी का नाम था जिसपर इस मामले में अपने विरुद्ध बदलने के लिए रोहित दबाव बना रहा था। हालांकि बीते कुछ दिनों में इन दोनों बदमाशों और उनके साथियों के द्वारा किए गए अपराधों को अगर देखे तो इनके बीच गैंगवॉर चल रही है और मौका मिलते ही दूसरे गैंग के सदस्यों पर हमला कर दिया जाता है।
हाल ही में घमापुर थाना अंतर्गत हुई हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी इस मामले में घमापुर थाने का घेराव पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने भी किया था। इसी हत्या के आरोपी करण सेवलानी से मिलने के लिए आशीष जबलपुर की सेंट्रल जेल गया था। जेल से लौटते वक्त मौका पाकर रोहित ने उसके बाजू में अपनी बाइक लगे और कट्टे से फायर कर दिया।
![8b219c9a-470]()
इस मामले में पुलिस ने धारा 109 3(5) बीएनएस का अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा एक टीम गठित की गई है। नगर पुलिस अधीक्षक ओमती पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाने की गठित टीम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है।
7966ed04-7dd
रोहित ने गवाही देने से किया था माना
हत्या के आरोपी दोस्तों से ही मिलने गया था आशीष
8b219c9a-470
पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari