दो महिलाओं की अजब कहानी, लड़ने की जगह सौतन को बनाया साथी

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में एक आदमी की दो पत्नियां हैं। खास बात यह है कि दोनों पत्नियां पति के ही खिलाफ साथ आ गई हैं। क्या है सौतनों का सहेली बनने का पूरा मामला जानिए...

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
New Update
एक आदमी की दो पत्नियां
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो पत्नियां एक ही पति के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची ( one man two wives )। ग्वालियर में रहने वाले उपदेश राठौर ने पहले तो दो शादियां की उसके बाद दोनों ही पत्नियों को प्रताड़ित किया ( gwalior two wives case )। पति को सजा दिलाने और न्याय की गुहार लगाने दोनों सौतनें अब साथ आ गई हैं। 

उपदेश राठौर ने पहली पत्नी से तलाक के बिना दूसरी शादी कर ली। पति और उसके परिवार वालों ने दोनों ही महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया ( dowary case )। जब पति की दो शादी और दोनों पत्नियों की प्रताड़ना का खुलासा हुआ तो दोनों महिलाएं शिकायत लेकर साथ में एसपी ऑफिस पहुंची। 

2019 में की पहली शादी 

शिकायत दर्ज कराने आई निशा राठौर ने बताया कि उसकी शादी उपदेश राठौर से साल 2019 में हुई थी। शादी परिवार वालों के सामने पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। 2021 में उन्हें एक बेटा भी हुआ। 

महिला ने बताया कि कोविड काल में पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद एक दिन उसे घर से भी निकाल दिया। निशा राठौर ने बताया कि उपदेश ने उसके खिलाफ तलाक का केस भी फाइल कर दिया। 

इसके बाद निशा ने भी दहेज प्रताड़ना की शिकायत की और गुजारे-भत्ते का केस लगाया। कोर्ट ने पति को हर महीने 6 हजार रुपए देने का आदेश दिया। 

इस बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उपदेश राठौर ने ग्वालियर की ही प्रियंका से 2023 में शादी कर ली। निशा 9 जून को पति के घर पहुंची तब उसे पति की दूसरी शादी का पता चला। 

ये खबर भी पढ़िए...

अजब प्रेम की गजब कहानी: झील किनारे डॉक्टर प्रेमिका करती रही इंतजार, प्रेमी ने कर दिया कांड…

पति की पहली शादी से अनजान थी दूसरी पत्नी

शिकायत करने पहुंची दूसरी महिला ने अपना नाम 24 वर्षीय प्रियंका राठौर बताया। उसने बताया कि उपदेश राठौर से उसकी शादी 1 मई 2023 को हुई थी। महिला को पति की पहली शादी की कोई जानकारी नहीं थी। 

प्रियंका ने बताया कि 20 नवंबर को उसके पति और ससुरालवालों ने दहेज के लिए उससे मारपीट की। इसके बाद उसे घर से भी निकाल दिया। प्रियंका ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि इसके बाद दोनों में समझौता हो गया और प्रियंका फरवरी में ससुराल वापिस आ गई। 

मई में फिर परिवार वालो ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। प्रियंका को ढाई महीने पहले पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। ऐसे में उसने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। अब न्याय के लिए एक आदमी की दो पत्नियां साथ आ गई हैं। 

ये खबर भी पढ़िए...

तो पत्नी तलाक की हकदार, क्रिमिनल पति पर कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

तलाक के बिना दूसरी शादी gwalior two wives case दो शादियां dowary case one man two wives दहेज प्रताड़ना एक आदमी की दो पत्नियां