INDORE की डॉक्टर से पति ने डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने दहेज में मांगे 1 करोड़ , नहीं देने पर दी ये धमकी

Vikram Jain | Jun 03, 2024, 19:38 IST
Share
MP doctor husband demands dowry Rs 1 crore Indore News 
MP doctor husband demands dowry Rs 1 crore Indore News 

मध्‍य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पीड़ित महिला डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज है। पीड़ित ने डॉक्टर पति, सास, ससुर और देवर पर 1 करोड़ रुपए दहेज मांगने और परेशान करने का आरोप लगाया है।

INDORE. इंदौर में तुकोगंज थाना पुलिस ने एक डॉक्टर बहू की शिकायत पर डॉक्टर पति, सास, ससुर और देवर पर 1 करोड़ रुपए दहेज मांगने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला की शादी 2 साल पहले केरल में हुई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। महिला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

जानें क्या है पूरा मामला


पेशे से डेंटिस्ट डॉ. शिखा ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 13 जनवरी 2022 को उसकी शादी होटल वाटर लिली में हुई थी। यहां दहेज में दो सोने के हार सेट, दो डायमंड सेट, तीन सोने की चेन, तीन सोने की पैंडल, दो सोने के कड़े, झुमकी, सोने के सिक्के, डायमंड रिंग, चांदी के आभूषण सहित करीब 25 लाख का सामान दिया गया था। इसके साथ ही 15 लाख रुपए नगद दिए। शादी का पूरा खर्च भी मायके पक्ष के लोगों ने उठाया।

पीड़ित डॉक्टर ने सुनाई आपबीती


पीड़ित डॉक्टर ने आगे बताया कि उसके डॉक्टर पति पहले त्रिशूर में रहे। इसके बाद वह कालीकट ससुराल में रहने पहुंची। इसके बाद सास-ससुर पति को भड़काने लगे। इस दौरान प्रताड़ित किया गया। कहा गया कि तू डॉक्टर है कम दहेज लेकर आई है। कम से कम दहेज में 1 करोड़ रुपए तो मिलना चाहिए थे। इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान किया गया। घर की नौकरानी और अन्य लोगों के सामने भी ताने मारते थे। मैं क्लिनिक पर जाती तो वहां मुझे जो भी इनकम होती वो निकालकर ले जाते।

डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए मांगे 1 करोड़ रुपए


डॉक्टर शिखा ने बताया कि सास-ससुर कहते कि पति को बड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर खोलना है। घर से मां से 1 करोड़ लेकर आना पड़ेगा। जिसके बाद उन्हें समझाया कि मां की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि संपत्ति में अपना हिस्सा मांग लो। सास ने कहा कि लव को डॉक्टर बनाने में इतने रुपए खर्च हुए हैं। अब पैसा कमाने के दिन हैं। अगर रुपए नहीं ला सकती तो तलाक ले लो। ताकि बेटे की कहीं और शादी करवा सकें। देवर कुश भी आते-जाते सेंटर खोलने की बात पर ताने मारता था।

ये खबर भी पढ़ें... लाड़ली बहनों के लिए 1250 की जगह 5 हजार देने की इस विधायक ने की मांग

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : कांग्रेस को कांकेर में जीत की उम्मीद , भूपेश , ज्योत्सना और कवासी की भंवर में नैया

दहेज नहीं देने तलाक की धमकी


तुकोगंज थाना पुलिस से शिकायत में डॉक्टर शिखा ने कहा कि 4 दिसंबर को ससुराल वालों ने मुझसे एक करोड़ मांगे और मुझे एक जोड़ी कपड़े में इंदौर भेज दिया। दहेज का पूरा सामान भी रख लिया। 24 जनवरी को पति डॉ. लव इंदौर आए। उन्होंने मां से कहा कि पैसे नहीं दे सको तो संपत्ति बेचकर उसका पैसा दे दो। इतना नहीं करोगे तो मुझे मजबूरन तलाक देना पड़ेगा। डॉ. शिखा ने इसके बाद पुलिस अफसरों से मुलाकात की और एफआईआर दर्ज करा दी।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh के एक और बड़े घोटाले को जांच सकती है CBI या ED , जानें पूरा मामला

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज


मामले में तुकोगंज पुलिस से पीड़ित डॉक्टर डॉ. शिखा दुग्गड़ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति डॉ. लव दुग्गड़ निवासी कालीकट केरल, डॉ. कुश, सास डॉ. अंजना और ससुर डॉ. राजेंद्र के खिलाफ दहेज के मामले में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें... मोबाइल रीचार्ज होंगे महंगे, अनलिमिटेड डेटा भी होगा बंद, जान लीजिए क्या है कंपनियों का प्लान

दहेज प्रताड़ना का मामला, डॉक्टर पति ने मांगा 1 करोड़ का दहेज, तुकोगंज थाना पुलिस, इंदौर क्राइम न्यूज, dowry harassment case, Doctor husband asked for dowry of Rs 1 crore, Tukoganj police station, Indore Crime News

Tags:
  • Indore Crime News
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • दहेज प्रताड़ना का मामला
  • डॉक्टर पति ने मांगा 1 करोड़ का दहेज
  • तुकोगंज थाना पुलिस
  • dowry harassment case
  • Doctor husband asked for dowry of Rs 1 crore
  • Tukoganj police station
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच