MP Weather update: प्रदेश में 4 दिन जारी रहेगा बारिश का दौर, भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में अलर्ट
Rohit Sahu | May 07, 2025, 15:29 IST
Weather department surprises heavy rain alert issued the sootr
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 10 मई तक बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा, इंदौर में हवा की रफ्तार 121 किमी तक पहुंची।
मध्यप्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 10 मई तक बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बुधवार को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में तेज हवाएं चलेंगी, वहीं इंदौर में बारिश हो सकती है। अलीराजपुर, धार और झाबुआ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा से भी ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा, श्योपुर, मुरैना, रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में भी आंधी-बारिश की चेतावनी है।
धार जिले के मनावर में मंगलवार रात आंधी और बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी। सेमल्दा मार्ग पर खेत मालिक सुरेश पाटीदार के दो खेतों में पपीते के 12 हजार और केले के 10 हजार पौधे लगे थे, जो दिल्ली भेजने के लिए तैयार थे। इस दौरान 1500 पपीते और 800 केले के पेड़ फलों समेत गिर गए। खेत में लगे फलों के साथ भारी नुकसान का अंदेशा है।
प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला जारी है। इंदौर में हवा की रफ्तार 121 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई, जो एयरपोर्ट के आसपास मापी गई। दो दिन पहले भी यहां 111 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली थीं। वहीं हरदा में 80, सीहोर और उज्जैन में 74, भोपाल में 63, शाजापुर और बड़वानी में 49, बैतूल और सागर में 43, पचमढ़ी और नरसिंहपुर में 39, मुरैना और मंडला-सिवनी में 36, छिंदवाड़ा और शहडोल में 34 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार दर्ज की गई।
![weather MP WEATHER]()
8 मई को इंदौर, उज्जैन, गुना, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें...MP Weather Update: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
9 मई को ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार और बड़वानी में हल्की बारिश का दौर रह सकता है।
10 मई को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में गरज-चमक के साथ मौसम बदला रह सकता है।
यह भी पढ़ें...MP Weather: आंधी-बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
thesootr links
MP weather | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today | MP weather news | MP weather today | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम
इन जिलों में आज बारिश और तूफानी हवाओं का असर
2 हजार से ज्यादा पेड़ गिरे, किसानों का नुकसान
इंदौर में रिकॉर्ड 121 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवा
10 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ के प्रभाव से यह मौसम प्रणाली बनी हुई है। 10 मई तक यही स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई और बुधवार को भी यही हालात रह सकते हैं।
weather MP WEATHER
8 मई को कहां-कहां हो सकती है बारिश?
यह भी पढ़ें...MP Weather Update: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
9 और 10 मई को इन जिलों में रहेगा असर
10 मई को पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी में गरज-चमक के साथ मौसम बदला रह सकता है।
यह भी पढ़ें...MP Weather: आंधी-बारिश का दौर जारी, 16 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP weather | MP weather Forecast | MP Weather Alert Today | MP weather news | MP weather today | मध्य प्रदेश मौसम | मध्य प्रदेश मौसम अपडेट | मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान | मध्य प्रदेश मौसम विभाग | आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari