CBI जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी... धान घोटाले पर जीतू पटवारी ने की मांग
Raj Singh | Mar 09, 2025, 13:03 IST
MP CONGRESS PARTY
मध्य प्रदेश में धान उपार्जन घोटाले का खुलासा हुआ है। कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि भाजपा सरकार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
मध्य प्रदेश में अब तक के सबसे बड़े धान उपार्जन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी के सबूत जुटाए हैं। अब इसी मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है।
ये भी खबर पढ़ें... MP में धान घोटाला: 5 करोड़ की हेराफेरी, EOW की छापेमारी में बड़ा खुलासा
जांच के दौरान, अधिकारियों को सतना के एक वेयरहाउस से धान की जगह भूसा (फसलों का कचरा) मिला। अनुमान के अनुसार, करीब 20 हजार क्विंटल धान की खरीदी में हेरा-फेरी की गई है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है। इस घोटाले में 22 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में ही नर्सिंग घोटाला, परिवहन घोटाला सहित पूर्व में कई घोटाले हो चुके हैं। अब एक बार फिर बड़ा घोटाला सामने आया है। सरकार को इस मामले में सीबीआई से जांच करवाना चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार सभी घोटालेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने स्तर पर इस घोटाले की जांच शुरू कर दी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी खबर पढ़ें... पहले बताया 5000 क्विंटल धान सूखकर गायब हो गई, जांच की तो निकला डेढ़ करोड़ का धान घोटाला
अब मध्य प्रदेश में धान उपार्जन घोटाला एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं, भाजपा ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा है कि सरकार घोटालेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हालांकि, अब देखना होगा कि सरकार घोटालेबाजों पर क्या कार्रवाई करती है?
25 टीमों ने मिलकर किया कई जिलों में छापा
दरअसल, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 25 टीमों के साथ एक साथ कई जिलों में छापामार कार्रवाई की। जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर, भोपाल जैसे जिलों के अलग-अलग वेयरहाउसों पर छापा मारा गया। इस दौरान कई घोटालों के संकेत मिले हैं, जिनमें किसानों से खरीदी गई धान में गड़बड़ी की गई थी।
धान के बदले भूसा मिलने से हुआ खुलासा
जीतू पटवारी का आरोप, की सीबीआई जांच की मांग
बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया
ये भी खबर पढ़ें... पहले बताया 5000 क्विंटल धान सूखकर गायब हो गई, जांच की तो निकला डेढ़ करोड़ का धान घोटाला
धान उपार्जन घोटाला बना बड़ा मुद्दा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava