Padma Shri Award 2025 : एमपी के सितारे चमके, मिलेंगे पद्मश्री पुरस्कार

Ravi Singh | Jan 25, 2025, 23:59 IST
Share
Padma Shri Award Republic Day 2025 MP
Padma Shri Award Republic Day 2025 MP

गणतंत्र दिवस 2025 पर मध्य प्रदेश के 5 नायकों को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। इनमें जगदीश जोशीला, भेरू सिंह चौहान, बुधेंद्र कुमार जैन, हरचंदन सिंह भाटी और शैली होलकर शामिल हैं।

Padma Shri Award : गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) के अवसर पर पूरे भारत के नायकों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश से पांच नायकों का चयन किया गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से जगदीश जोशीला, भेरू सिंह चौहान, बुधेंद्र कुमार जैन, हरचंदन सिंह भाट्टी और शैली होलकर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

thesootr
thesootr


भोपाल के हरचंदन सिंह भट्टी: कला और डिजाइन के क्षेत्र में पद्मश्री

भोपाल के हरचंदन सिंह भट्टी को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। हरचंदन सिंह, भारत भवन के रूपांकर विभाग के निदेशक और भोपाल के जाने-माने आर्ट डिजाइनर हैं। उन्होंने भारत भवन और जनजातीय संग्रहालय को डिज़ाइन किया है, जिससे इन स्थानों को एक अनोखी पहचान मिली है। हरचंदन सिंह ने कहा कि वे बचपन से चित्रकार बनने का सपना देखते थे, हालांकि वे चित्रकार तो नहीं बन सके, लेकिन अपनी डिजाइनिंग कला के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

thesootr
thesootr


भैरू सिंह चौहान: मालवी लोक गायन में योगदान

मालवी लोक संगीत के क्षेत्र में भैरू सिंह चौहान को उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। भैरू सिंह, पारंपरिक मालवी भजन गायन में सिद्धहस्त हैं। उनके पिता माधु सिंह चौहान भी लोक गायक थे, और भैरू सिंह को यह कला विरासत में मिली। वे संत कबीर, संत दादू, मीराबाई, गोरक्षनाथ, और अन्य संतों की वाणियों को गाते रहे हैं। उन्होंने भक्ति संगीत को मंडलियों के जरिए जन-जन तक पहुंचाया।

thesootr
thesootr


महेश्वर की शालिनी होलकर: महेश्वरी साड़ियों की विरासत को आगे बढ़ाया

महेश्वर की शालिनी होलकर को रेशम और सूती महेश्वरी साड़ियों की कला में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। शालिनी ने न केवल इस कला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि कई बुनकर परिवारों को भी बसाया। 1978 में उन्होंने रेवा सोसायटी की स्थापना की, जिससे महेश्वरी साड़ियों का उत्पादन बढ़ा। इसके बाद उन्होंने 2003 में वूमनवीव चैरिटेबल ट्रस्ट और 2009 में गुड़ी मुड़ी परियोजना की शुरुआत की। उनकी साड़ियां देश और विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं।

thesootr
thesootr


निमाड़ के जगदीश जोशीला: हिंदी साहित्य और निमाड़ी भाषा के उपन्यासकार

निमाड़ के जगदीश जोशीला को हिंदी साहित्य और निमाड़ी भाषा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। वे पिछले पांच दशकों से हिंदी और निमाड़ी भाषा में लेखन कर रहे हैं। उनकी 60 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके प्रसिद्ध उपन्यासों में देवीश्री अहिल्याबाई, जननायक टंट्या मामा, संत सिंगाजी, राणा बख्तावर सिंह और आदि शंकराचार्य शामिल हैं।

thesootr
thesootr


सतना के डॉ. बीके जैन: चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान

सतना के डॉ. बीके जैन को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वे चित्रकूट स्थित सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक हैं और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू कर कई लोगों को लाभान्वित कर चुके हैं। डॉ. जैन को यह सम्मान सतना में दूसरी बार मिला है। इससे पहले 2019 में बाबूलाल दाहिया को जैव विविधता और देसी बीजों के संरक्षण के लिए पद्मश्री मिला था।

thesootr
thesootr


139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी

साल 2025 में 139 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इनमें 23 महिलाएँ शामिल हैं। इनमें विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 10 व्यक्ति और 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। ये पुरस्कार मार्च/अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोहों में दिए जाएंगे।

thesootr
thesootr


ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर IB के इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, सब इंस्पैक्टर सिंह और माडिया को राष्ट्रपति अवार्ड

गणतंत्र दिवस 2025 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ये रहेगी परेड की टाइमिंग, जानें ट्रैफिक प्लान

3 श्रेणियों में दिए जाते हैं पद्म पुरस्कार

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 3 श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है और 'पद्म भूषण' उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। जबकि, 'पद्म श्री' पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। ये पुरस्कार कला, विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

गणतंत्र दिवस : रिपब्लिक डे पर क्यों होती है सेना की परेड?, जानें इसका महत्व और इतिहास

गणतंत्र दिवस : संविधान के निर्माण में मध्य प्रदेश का भी रहा है बड़ा योगदान

7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान

thesootr
thesootr


  • दुर्वुर नागेश्वर रेड्डी चिकित्सा तेलंगाना
  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर, सार्वजनिक मामले, चंडीगढ़
  • स्मिता कुमुदिनी राजनिकांत लखिया, कला, गुजरात
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, कला, कर्नाटका
  • एमटी वासुदेवन नायर (मरणेपरांत), साहित्य और शिक्षा
  • केरल
  • ओसामु सुजुकी (मरणेपरांत), व्यापार और उद्योग, जापान
  • शारदा सिन्हा (मरणेपरांत), लोककला, बिहार

19 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान

thesootr
thesootr


  • ए. सूर्या प्रकाश साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता, कर्नाटका
  • अनंत नाग, कला, कर्नाटका
  • बिबेक देबरॉय (पद्ममरण), साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
  • जतिन गोस्वामी, कला, असम
  • जोस चाको पेरीअप्पुरम, चिकित्सा, केरल
  • कैलाश नाथ दीक्षित, पुरातत्व, दिल्ली
  • मनोहर जोशी (पद्ममरण), सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, व्यापार और उद्योग, तमिलनाडु
  • नंदामुरी बालकृष्ण, कला, आंध्र प्रदेश
  • पीआर श्रीजेश, खेल, केरल
  • पंकज पटेल, व्यापार-उद्योग, गुजरात
  • पंकज उधास (पद्ममरण), कला, महाराष्ट्र
  • रामबहादुर राय, पत्रकारिता, उत्तर प्रदेश
  • साध्वी ऋतंभरा, समाजसेवा, उत्तर प्रदेश
  • एस. अजित कुमार, कला, तमिलनाडु
  • शेखर कपूर, कला, महाराष्ट्र
  • शोभना चंद्रकुमार, कला, तमिलनाडु
  • सुशील मोदी (पद्ममरण), राजनीति, बिहार
  • विनोद धाम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका

पद्म श्री सम्मान

  • अद्वैत चरण गडनायक, कला, ओडिशा
  • अच्युत रामचंद्र पळव, कला, महाराष्ट्र
  • अजय वी. भट्ट, विज्ञान और इंजीनियरिंग, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • अनिल कुमार बोरों, साहित्य और शिक्षा, असम
  • अरिजीत सिंह, कला, पश्चिम बंगाल
  • अरुंधति भट्टाचार्य, व्यापार-उद्योग, महाराष्ट्र
  • अरुणोदय साहा, साहित्य और शिक्षा, त्रिपुरा
  • अरविंद शर्मा, साहित्य और शिक्षा, कनाडा
  • अशोक महापात्रा, चिकित्सा, ओडिशा
  • अशोक लक्ष्मण साराफ, कला, महाराष्ट्र
  • अशुतोष शर्मा, विज्ञान और इंजीनियरिंग, उत्तर प्रदेश
  • अश्विनी भिडे देशपांडे, कला, महाराष्ट्र
  • बैजनाथ महाराज, आध्यात्मिकता, राजस्थान
  • बैरी गॉडफ्रे जॉन, कला, एनसीटी दिल्ली
  • बेगम बतूल, कला, राजस्थान
  • भरत गुप्त, कला, एनसीटी दिल्ली
  • भेरू सिंह चौहान, कला, मध्य प्रदेश
  • भीम सिंह भावेश, सामाजिक कार्य, बिहार
  • भीमव्वा डोड्डाबालप्पा शिल्लेकीथारा, कला, कर्नाटक
  • बुधेंद्र जैन, चिकित्सा, मध्य प्रदेश
  • सीएस वैद्यनाथन, सार्वजनिक कार्य, एनसीटी दिल्ली
  • चैतराम देओचंद पवार, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र
  • चंद्रकांत शेट (मरणोपरांत), साहित्य और शिक्षा, गुजरात
  • चंद्रकांत सोमपुरा, वास्तुकला, गुजरात
  • चेतन ई. चिटनिस, विज्ञान और इंजीनियरिंग, फ्रांस
  • डेविड आर. सियमलियाह, साहित्य और शिक्षा, मेघालय
  • दुर्गा चरण रणबीर, कला, ओडिशा
  • फारूक अहमद मीर, कला, जम्मू और कश्मीर
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश
  • गीता उपाध्याय, साहित्य और शिक्षा, असम
  • गोकुल चंद्र दास, कला, पश्चिम बंगाल
  • गुरुवयूर डोराई, कला, तमिलनाडु
  • हरचंदन सिंह भट्टी, कला, मध्य प्रदेश
  • हरिमन शर्मा, कृषि, हिमाचल प्रदेश
  • हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, कला, पंजाब
  • हरविंदर सिंह, खेल, हरियाणा
  • हसन रघु, कला, कर्नाटक
  • हेमंत कुमार, चिकित्सा, बिहार
  • हृदय नारायण दीक्षित, साहित्य और शिक्षा, उत्तर प्रदेश
  • इनिवालप्पिल मणि विजयन, खेल, केरल
  • जगदीश जोशीला, साहित्य और शिक्षा, मध्य प्रदेश
  • जासपिंदर नरूला, कला, महाराष्ट्र
  • जोनास मसेटी, आध्यात्मिकता, ब्राज़ील
  • जयनाचरण बथारी, कला, असम
  • जुमडे योंगम गमलिन, सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश
  • के. दामोदरन पाककला, तमिलनाडु
  • केएल कृष्णा, साहित्य और शिक्षा, आंध्र प्रदेश
  • के. ओमनकुट्टी अम्मा, कला, केरल
  • किशोर कुंमाल (मरणोपरांत), सिविल सेवा, बिहार
  • एल. हंगथिंग, कृषि, नागालैंड
  • लक्ष्मीपति रामासुब्बैय्यर, पत्रकारिता, तमिलनाडु
  • लालित कुमार मंगोत्रा, साहित्य और शिक्षा, जम्मू और कश्मीर
  • लामा लोबजांग (मरणोपरांत), आध्यात्मिकता, लद्दाख
  • लिबिया लोबो सरदेसाई, सामाजिक कार्य, गोवा
  • एमडी श्रीनिवास, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु
  • मधुगुला नागफणी शर्मा, कला, आंध्र प्रदेश
  • महावीर नायक, कला, झारखंड
  • ममता शंकर, कला, पश्चिम बंगाल
  • मंडा कृष्णा मदिगा, सार्वजनिक कार्य, तेलंगाना
  • मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, साहित्य और शिक्षा, महाराष्ट्र
  • आर. अश्विन, खेल, तमिलनाडु
  • सत्यपाल सिंह, खेल, उत्तर प्रदेश
  • ओंकार सिंह पाहवा, व्यापार-उद्योग, पंजाब
  • पवन गोयनका, व्यापार-उद्योग, पश्चिम बंगाल
  • प्रशांत प्रकाश, व्यापार-उद्योग, कर्नाटक
  • सज्जन भजनका, व्यापार-उद्योग, पश्चिम बंगाल
  • सैली होल्कर, व्यापार-उद्योग, मध्य प्रदेश
  • स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज), आध्यात्मिकता, पश्चिम बंगाल
  • विजय नित्यानंद सुरिश्वर महाराज, आध्यात्मिकता, बिहार
  • सुभाष खेतुलाल शर्मा, कृषि, महाराष्ट्र
  • सेथुरमन पंचनाथन, विज्ञान और इंजीनियरिंग, USA
  • सुरिंदर कुमार वासल विज्ञान और इंजीनियरिंग, दिल्ली
  • राधा बहिन भट्ट, सामाजिक कार्य, उत्तराखंड
  • विनायक लोहोनी सामाजिक कार्य, पश्चिम बंगाल
  • सुरेश हरिलाल सोनी सामाजिक कार्य, गुजरात
  • स्टीफन नैप पत्रकारिता, USA

कला के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड

  • मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), आंध्र प्रदेश
  • नरेन गुरंग, सिक्किम
  • पी. दच्चनामूर्ति, पुडुचेरी
  • पांडी राम मंडावी, छत्तीसगढ़
  • परमार लवजीभाई नागजीभाई, गुजरात
  • पुरिसाई कन्नप्पा संबंदन, तमिलनाडु
  • राधाकृष्णन देवसेनापति, तमिलनाडु
  • रणेंद्र भानु मजुमदार, महाराष्ट्र
  • रतन कुमार परिमू, गुजरात
  • रेबा कांता महंता, असम
  • रिकी ज्ञान केज, कर्नाटक
  • तेजेंद्र नारायण मजुमदार, पश्चिम बंगाल
  • थियम सूर्यमुखी देवी, मणिपुर
  • वासुदेव कामथ, महाराष्ट्र
  • वेलु आसान, तमिलनाडु
  • वेंकप्पा अंबाजी सुगतेकर, कर्नाटक

साहित्य और शिक्षा में पद्मश्री अवार्ड

  • नागेंद्र नाथ रॉय, पश्चिम बंगाल
  • नितिन नोहरिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • रामदरश मिश्रा, एनसीटी दिल्ली
  • रेंथलेई लालरावना, मिज़ोरम
  • संत राम देसवाल, हरियाणा
  • सीनि विश्वनाथन, तमिलनाडु
  • शीना काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), राजस्थान
  • सैयद ऐनुल हसन, उत्तर प्रदेश
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ल, गुजरात
  • वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी, आंध्र प्रदेश

चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री अवार्ड

  • नीरजा भटला, दिल्ली
  • निर्मला देवी, बिहार
  • विजयलक्ष्मी देशमाने, कर्नाटक
  • विलास डांगे, महाराष्ट्र
Tags:
  • MP News
  • Draupadi Murmu
  • द्रौपदी मुर्मू
  • Padma Shri award
  • गणतंत्र दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती