गैर ब्राह्मण कथावाचक को भागवत कथा करने से रोका, अब 7 लोगों पर FIR
Vikram Jain | Mar 06, 2025, 18:29 IST
कथावाचक देविका पटेल।
जबलपुर के रैपुरा गांव में महिला कथावाचक देविका पटेल की भागवत कथा को लेकर विवाद हो गया। गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें गैर ब्राह्मण बताते हुए कथा करने से रोक दिया। अब मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला कथावाचक देविका पटेल को भागवत कथा करने से सिर्फ इस वजह से रोका दिया गया कि वह ब्राह्मण नहीं हैं। साथ ही गैर ब्राह्मण कथावाचक द्वारा भागवत कथा कराने को लेकर कुछ लोगों ने अमर्यादित टिप्पणियां कीं, जिसके बाद गांव में बवाल मच गया। अब मामले में पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने कथावाचक देविका पटेल की शिकायत के बाद सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दरअसल, पनागर थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में सात दिन पहले आयोजित भागवत कथा का आयोजन किया था, गांव में कथा का आयोजन रैपुरा के निवासी केवलचंद पटेल द्वारा एक सप्ताह के लिए किया गया था। इस कथा के लिए महिला कथावाचक देविका पटेल को बुलाया गया था। लेकिन यह बात गांव के ही कुछ लोगों को ठीक नहीं लगी और भागवत कथा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कथा शुरू करने से पहले कुछ युवकों ने महिला कथावाचक को केवल इस आधार पर रोकने का प्रयास किया कि वह ब्राह्मण नहीं हैं।
ये खबर भी पढ़ें... MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
विवाद इतना बढ़ा कि इन लोगों ने महिला कथावाचक देविका पटेल को लेकर अमर्यादित टिप्पणियां भी कीं, जिसके बाद ओबीसी और एससी-एसटी संगठनों ने नाराजगी जताते हुए विरोध जताया और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अब पनागर थाना पुलिस ने मामले में एक सप्ताह के बाद रैपुरा गांव के रहने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (धार्मिक अनुष्ठान में बाधा डालना), धारा 351 (2) (धमकी देना) और धारा 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के एक सप्ताह बाद केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में 5 लाख की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ठगी मामले में हुई थी 25 लाख में डील
पुलिस ने यह कार्रवाई कथावाचक देविका पटेल की शिकायत के बाद की है। कथावाचक देविका पटेल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन युवकों ने उन्हें यह कहा कि कथा वाचन केवल ब्राह्मणों का अधिकार है और अगर वह कथा करना चाहती हैं, तो उन्हें पहले किसी ब्राह्मण युवक से विवाह करना होगा। उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों ने उनके पिता को भी धमकियां दी। इस मामले में कथावाचक ने कहा कि धर्मिक कार्य और अध्यात्म किसी की संपत्ति नहीं है। इसमें सभी का बराबर अधिकार है।
ये खबर भी पढ़ें... भौकाल मचाने शूट करवाया हथियारों के साथ गाना, खुद को गैंगस्टर बनाने शहर में लगाए होर्डिंग
ये खबर भी पढ़ें... अब निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... MP में अचानक रोक दी गई 600 जोड़ों की शादी, सरकारी आदेश ने तोड़ दिए सपने
शिकायत के एक सप्ताह बाद केस दर्ज
ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में 5 लाख की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, TI समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ठगी मामले में हुई थी 25 लाख में डील
महिला कथावाचक ने पुलिस से शिकायत
ये खबर भी पढ़ें... भौकाल मचाने शूट करवाया हथियारों के साथ गाना, खुद को गैंगस्टर बनाने शहर में लगाए होर्डिंग
ये खबर भी पढ़ें... अब निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel