अब निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाना पड़ेगा भारी, पुलिस ने तैयार किया एक्शन प्लान

Vikram Jain | Mar 05, 2025, 22:22 IST
Share
Police will take action against vehicles with hooter and VIP stickers
सांकेतिक फोटो

मध्य प्रदेश में निजी वाहनों पर हूटर और VIP स्टीकर लगाकर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त एक्शन लेने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में अब निजी वाहनों पर हूटर, फ्लैश लाईट और VIP स्टीकर लगाकर भौकाल दिखाना भारी पड़ेगा। प्रदेश में इनका दुरुपयोग रोकने के लिए एमपी पुलिस एक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। भोपाल पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्ती से अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। PHQ से जारी आदेश में निजी वाहनों से हूटर, वीआईपी स्टिकर, अनावश्यक लाइटें और डिजाइन वाली नंबर प्लेट हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अब पुलिस कानून का उल्लंघन करने वालों वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

बढ़े रहे कानून का उल्लंघन करने के मामले

मध्य प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए निजी वाहनों में हूटर लगाना, फ्लैश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्तियां) लगाना, VIP स्टीकर चिपकाना और गलत नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में निजी वाहनों से हूटर, VIP स्टीकर, अनावश्यक फ्लैश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्तियां) और डिजाइन वाली नंबर प्लेट को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत 1 मार्च से 15 मार्च तक 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान, खुलेआम कानून का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... भारत में पहली बार यूरिन की बूंद से कैंसर की होगी पहचान, MP में लगेगी डिटेक्शन किट की यूनिट

घटनाओं के बाद पुलिस हुई सख्त

दरअसल, मध्य प्रदेश में वाहनों पर हूटर लगाकर सड़कों पर रौब झाड़ने के मामले सामने आने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान वीआईपी मूवमेंट के दौरान हूटर लगी गाड़ी काफिले में पहुंच गई थी। जब ने इस काली रंग की गाड़ी को रोका तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी, इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया था, जांच में सामने आया था ये निजी वाहन है और कार पर हूटर अवैध रूप से लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... DJ पर बैन के विरोध में संचालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़

पुलिस के अभियान का उद्देश्य

मध्य प्रदेश पुलिस के इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करना है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था को सही दिशा मिलेगी, बल्कि अवैध रूप से वाहन पर हूटर और लाइट्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सख्त संदेश भी जाएगा। अब से पुलिस इन वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और कड़ी कार्रवाई करेगी।

Police Headquarters
Police Headquarters




ये खबर भी पढ़ें... करोड़ों की सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा और कुछ फुट के लिए 30 साल से कोर्ट में संघर्ष

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

पीटीआरआई में उप पुलिस महानिरीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि वाहनों में हूटर, फ्लैश लाइट, गलत नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर घूमने के मामले लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने नियम तोड़ने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसलिए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

ये खबर भी पढ़ें... MP में जंजीरों में कैदकर नाबालिग से मारपीट, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस का अभियान
  • पुलिस मुख्यालय भोपाल
  • हूटर
  • वाहन चालकों पर कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड