वक्फ कानून पर सियासी बवाल के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा का कटाक्ष, PM मोदी की तारीफ

Vikram Jain | Apr 09, 2025, 18:49 IST
Share
pandit pradeep mishra reaction waqf law
अंतराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा।

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। इस पर प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। साथ ही विरोध करने वाले नेताओं पर कटाक्ष किया है।

BHOPAL. वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि यह कानून भारत की भूमि की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पंडित मिश्रा ने इस बिल को लेकर उठ रही हिंदू-मुस्लिम की बहस पर भी अपने विचार साझा किए और इसे जनहित में बताया। इसके साथ ही, पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीहोर शहर में नदी सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया और जनभागीदारी का आह्वान किया।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने की पीएम मोदी की तारीफ

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के पारित होने के बाद देश में सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्षी नेता इस कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं, जबकि कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम के दृष्टिकोण से देख रहे हैं। इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास जो भूमि थी, वह भारत की ही जमीन थी, और अब जब वह जमीन वक्फ बिल के तहत ली जा रही है, तो यह कदम सही दिशा में है।

 the sootr
the sootr


ये खबर भी पढ़ें...

वक्फ बिल के विरोध पर बोले सीएम डॉ. यादव- कांग्रेस और ममता बनर्जी मांगे माफी

यह देशहित में, सभी को करना चाहिए सम्मान

पंडित प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि जो राजनेता इस मुद्दे को उछाल रहे हैं, वे वही लोग हैं जो हिंदू-मुस्लिम करके तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह कानून देशहित में है और सभी को इसका सम्मान करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में जो नेता अपनी पार्टी छोड़ रहे है वह सही नहीं है।

राष्ट्र के लिए जरूरी है यह कानून

पंडित मिश्रा ने उन पर भी कटाक्ष किया जो इस बिल के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं, और उन्होंने कहा कि वे गलत दिशा में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल पारित होने से भारत की भूमि की सुरक्षा और वक्फ बोर्ड की जिम्मेदारी तय की जाएगी, जो कि राष्ट्र के लिए जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें...

Waqf Law: बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून, हिंसा के बीच ममता बनर्जी का ऐलान

सीवन नदी के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ

इसके अलावा, पंडित प्रदीप मिश्रा ने सीहोर की जीवनदायिनी सीवन नदी के जनभागीदारी आधारित गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने नदी की सफाई कर इस कार्य का शुभारंभ किया और शहरवासियों से इसे एक जनआंदोलन बनाने की अपील की। उनका कहना था कि इस प्रकार के कार्यों से न सिर्फ पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि समुदाय में एकजुटता भी पैदा होती है।

ये खबर भी पढ़ें...

एमपी में 14 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियों की होगी जांच, भोपाल में 777 का सत्यापन पूरा

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पंडित प्रदीप मिश्रा ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया दी और पीएम मोदी की तारीफ की।

✅ उन्होंने वक्फ बोर्ड की जमीन को भारत की संपत्ति बताते हुए इस बिल को सही दिशा में कदम बताया।

✅ पंडित मिश्रा ने कहा कि इस मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम बनाकर तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

✅ पंडित मिश्रा ने सीहोर में सीवन नदी की सफाई कर जनभागीदारी आधारित गहरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।

✅ उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण को एक जनआंदोलन बनाएं।

ये खबर भी पढ़ें...

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

: Waqf Law | वक्फ कानून | मध्य प्रदेश | भोपाल न्यूज | एमपी न्यूज | सीहोर न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • सीहोर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पंडित प्रदीप मिश्रा
  • वक्फ बोर्ड
  • Waqf Law
  • वक्फ कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा