चंद महीनों में करोड़पति बना MP का किसान, ऐसे चमकी किस्मत
Sourabh Bhatnagar | Dec 07, 2024, 09:34 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में तीन दिन से चल रही हीरों की नीलामी में 32.80 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रुपए में बिका। यह हीरा पन्ना के नारंगीबाग निवासी स्वामी दीन पाल ने खोजा था।
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में तीन दिन से चल रही हीरों की नीलामी में 32.80 कैरेट का सबसे बड़ा हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रुपए में बिका। यह हीरा पन्ना के नारंगीबाग निवासी स्वामी दीन पाल ने खोजा था। इस नीलामी में कुल 86 हीरे नीलाम हुए, जिनका वजन 230.81 कैरेट और अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 38 लाख रुपए रही।
नीलामी में भाग लेने के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ मुंबई, सूरत और अन्य शहरों से व्यापारी पन्ना पहुंचे। तीन दिन तक चली इस नीलामी का आयोजन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में किया गया।
नीलामी में बिके 32.80 कैरेट के हीरे को सत्येंद्र जड़िया और उनके साझेदारों ने खरीदा। सत्येंद्र ने कहा, हम इस हीरे को पन्ना में ही तराशकर बेचेंगे। पन्ना वास्तव में अनमोल रत्नों की धरती है।
तीन दिनों तक चली नीलामी में कुल 86 हीरे बिके, जिनका वजन 230.81 कैरेट था। इन हीरों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 38 लाख 62 हजार 233 रुपए रही।
नीलामी में पूरे देश से पहुंचे व्यापारी
सबसे बड़ा हीरा 2.21 करोड़ में बिका
रंग लाई मेहनत
हीरे के मालिक स्वामी दीन पाल ने बताया, यह हीरा मैंने अपनी जमीन में खुदाई कर खोजा। इसके लिए मैंने पहले हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाया और फिर खदान शुरू की। हीरा मिलने के बाद उसे कार्यालय में जमा करवाया था। अब इसके पैसे से मैं अपने बच्चों की पढ़ाई और परिवार के लिए जमीन खरीदूंगा।
नीलामी में कुल 230.81 कैरेट हीरे बिके
FAQ
- नीलामी में सबसे बड़ा हीरा कितना बड़ा था और कितने में बिका?
32.80 कैरेट का हीरा 2 करोड़ 21 लाख 72 हजार 800 रुपए में बिका। - इस नीलामी में कुल कितने हीरे बेचे गए?
कुल 86 हीरे नीलाम हुए, जिनका वजन 230.81 कैरेट था। - नीलामी में हिस्सा लेने कौन-कौन आए थे?
पन्ना के स्थानीय व्यापारी और मुंबई, सूरत समेत देशभर के व्यापारी नीलामी में शामिल हुए। - नीलामी कहां और कब आयोजित की गई?
यह नीलामी 4 से 6 दिसंबर तक संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, पन्ना में हुई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari