MP News: पैदल चलने वाले शख्स का काटा चालान, SP भी रह गए हैरान
Siddhi Tamrakar | Jan 09, 2025, 13:52 IST
पन्ना न्यूज
पन्ना जिले के अजयगढ़ से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पुलिस पर पैदल चलने के बावजूद 300 रुपए का चालान काटने का आरोप लगाया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना पुलिस के कुछ कर्मियों पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फरियादी सुशील कुमार शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की कि 4 जनवरी 2024 को वह अपनी बेटी के बर्थडे का आमंत्रण (invitation) देकर घर लौट रहे थे, तब कुछ पुलिसकर्मियों ने उनका चालान काटने के नाम पर 300 रुपए वसूल लिए। शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उनका चालान किया, जबकि वह पैदल चल रहे थे और हेलमेट पहनने का सवाल ही नहीं था।
शिकायतकर्ता ने कहा कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसका अपमान किया और फिर उसकी मोटरसाइकिल का नंबर लिखकर 300 रुपए का चालान काट दिया, यह कहते हुए कि उनका चालान काटने का लक्ष्य पूरा हो गया। इस संबंध में अजयगढ़ थाना प्रभारी रवि जादौन ने कहा कि अगर शुक्ला पैदल चल रहे थे तो उनका हेलमेट न पहनने के कारण चालान नहीं हो सकता। हालांकि, उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
शिकायतकर्ता शुक्ला ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि ऐसे मामले फिर से न हों।
जबरन गाड़ी में बैठाने के आरोप
सुशील कुमार शुक्ला का कहना है कि वह शाम को बहादुरगंज की तरफ से घर लौट रहे थे, तभी पुलिस की गाड़ी में सादा कपड़ों में चार पुलिसकर्मी आए और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। शुक्ला ने थाने में जाकर इस बारे में पूछा तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें धमकी दी और कहा कि ज्यादा शोर मचाया तो झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।
थाना प्रभारी ने जांच का भरोसा दिलाया
फरियादी ने की उचित कार्रवाई की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari