इंदौर के बड़े अस्पताल में ऑन ड्यूटी लेडी डॉक्टर के साथ आईसीयू में भर्ती मरीज ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

Sandeep Kumar | May 03, 2024, 17:32 IST
Share
PIC
PIC

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अरबिंदो इंस्टीट्यूट से मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रही है। शिकायत में है कि 1 मई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आईसीयू डॉक्टर की ड्यूटी थी। लेकिन उनके बाद जिस डॉक्टर को आना था वह एबसेंट थी...

संजय गुप्ता @ INDORE. इंदौर एक बड़े अस्पताल में में ड्यूटी लेडी डॉक्टर के साथ मरीज द्वारा बुरी नियत का मामला सामने आया है। इस मामले में लेडी डॉक्टर की शिकायत पर मरीज दीपक शाक्य ( Deepak Shakya ) पर केस दर्ज हो गया है। बाणगंगा थाने में पुलिस ने शाक्य पर धारा 354 व 354क के तहत केस किया है। पीडिता 25 साल की डॉक्टर है। इस मामले में डॉक्टर द्वारा पहले स्टाफ के साथ प्रशासनिक अफसरों को जानकारी दी गई। बाद में थाने जाकर मरीज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, याचिका में शहीद के पिता को अनावेदक बनाने फ्रेश नोटिस जारी

मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रही डॉक्टर ने बताया यह हुआ

बाणगंगा पुलिस ( Banganga Police ) ने बताया कि 25 साल की लेडी डॉक्टर की शिकायत पर मरीज दीपक शाक्य निवासी बापू गांधी नगर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अरबिंदो इंस्टीट्यूट ( Aurobindo Institute ) से मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रही है। शिकायत में है कि 1 मई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आईसीयू डॉक्टर की ड्यूटी थी। लेकिन उनके बाद जिस डॉक्टर को आना था वह एबसेंट थी। इसके चलते उन्हें डबल ड्यूटी करना पड़ी। डॉक्टर ने बताया कि वह पेशेंट का चैकअप करने के लिए वार्ड में राउंड पर थी।

हाथ उठाकर किया टच

इस दौरान बेड नंबर-5 पर लिवर का इलाज करा रहे आरोपी दीपक शाक्य को चेक करने पहुंची तो वह बुरी नीयत से देख रहा था। डॉक्टर उसकी परेशानी पूछने लगी तो उसने अपना हाथ उठाकर डॉक्टर की तरफ बढ़ाया और गलत तरीके से सामने से टच किया। डॉक्टर जोर से चिल्लाई तो वहां मौजूद स्टाफ अंदर आ गया। स्टाफ को पूरी बात बताने के बाद सीनियर को रात में जानकारी दी। देर रात होने के चलते दूसरे दिन मां के साथ थाने आई और दीपक शाक्य के खिलाफ केस दर्ज कराया।

Tags:
  • Deepak Shakya
  • बाणगंगा थाने
  • Banganga Police
  • दीपक शाक्य
  • डॉक्टर की शिकायत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं