इंदौर में भ्रष्ट पटवारियों पर कंट्रोल नहीं, बंटवारा रिपोर्ट के लिए 1 लाख की रिश्वत मांगी, लोकायुक्त ने पकड़ा
Sanjay Gupta | Updated:
रिश्वत से बाज नहीं आ रहे पटवारी
इंदौर के देपालपुर में पदस्थ पटवारी अनिल सिसौदिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह रिश्वत की पहली किश्त थी। सीएम के निर्देश के बाद भी भ्रष्ट पटवारी बेखौफ हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के राजस्व काम में आरआई और पटवारी के काम पर नियंत्रण को लेकर सख्ती रखने के निर्देश के बाद भी भ्रष्ट पटवारी बेखौफ हैं। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह लगातार पटवारियों को सस्पेंड करने जैसी कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन यह बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक और पटवारी रिश्वत लेते लोकायुक्त इंदौर द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकड़ते ही पटवारी के मुंह से निकला, अरे साला इस (पीड़ित) ने धोखा दे दिया।
देपालपुर के गांव फुलान, टप्पा गौतमपुरा इंदौर में पदस्थ पटवारी अनिल सिसौदिया पिता कैलाश सिसौदिया को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। यह रिश्वत की पहली किश्त थी। पूरी रिश्वत एक लाख रुपए मांगी गई थी और फिर सौदा 75 हजार में तय हुआ था। आरोपी पटवारी साल 2018 की भर्ती है और छह साल से देपालपुर में पदस्थ था।
आवेदक सुभाष चंद्र शर्मा ने बहन तेजूबाई की सहमति के आधार पर जमीन के शासकीय रिकार्ड में बंटवारा दर्ज करने का आवेदन दिया था। जिसके बदले में पटवारी सिसौदिया ने एक लाख रुपए की मांग रखी थी। बात करने के बाद 75 हजार में काम करना तय किया। शिकायत सत्यापन के बादआरोपी को लोकायुक्त डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर राजेश ओहरिया, राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, चंद्र मोहन बिष्ट, आशीष नायडू, शेरसिंह ठाकुर, कृष्ण अहिरवार की टीम द्वारा उसके गौतमपुरा दफ्तर से ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
इस पटवारी पर हुई कार्रवाई
यह था राजस्व का छोटा सा काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
By Sanjay Gupta
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
By Mukesh Sharma
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel