पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दिल्ली में लगाई मुख्य चुनाव आयुक्त से गुहार

Sandeep Kumar | Nov 10, 2024, 14:45 IST
Share
Jitu Patwari
Jitu Patwari

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari ) ने मुख्य निवार्चन आयोग से श्योपुर कलेक्टर किशोर कन्याल को तत्काल ट्रांसफर करने की मांग की है।

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं। इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं का भरोसा अधिकारियों के ऊपर से उठ गया है। पीसीसी चीफ Jitu Patwari को श्योपुर कलेक्टर पर विश्वास नहीं है। उन्होंने कलेक्टर को हटाने के लिए नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त का दरवाजा खटखटाया है। जीतू पटवारी (Jitu Patwari ) ने निवार्चन आयोग से श्योपुर कलेक्टर किशोर कन्याल को तत्काल ट्रांसफर करने की मांग की है।

6a7bb67f-eda
6a7bb67f-eda

सीएम मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं को पिलाई चाय

नरेंद्र सिंह तोमर के प्रचार से कांग्रेस को आपत्ति इतना ही नहीं बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत के समर्थन में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर लगातार प्रचार करते नजर आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस की तरफ से आपत्ति जताई गई है और विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक होने की बात कही है। कांग्रेस ने इस पर चुनाव आयोग से जवाब मांगना है।

पटवारी ने लगाए ये गंभीर आरोप

जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग में की गई शिकायत में लिखा है कि लोकतांत्रिक परम्पराओं को दरकिनार कर नियमों की धज्जिया उड़ाई गई हैं। उपचुनावों की घोषणा 15 अक्टूबर, 2024 को हुई थी और उसके चार दिन पहले 10 अक्टूबर, 2024 को वन मंत्री, बीजेपी प्रत्याशी के विभाग में उनके अधीनस्थ कार्यरत उप सचिव वन एवं पर्यावरण किशोर कन्याल को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया जाता है। बीजेपी प्रत्याशी द्वारा कलेक्टर श्योपुर के पद पर अपने अधीनस्थ आईएएस अधिकारी को नियुक्त कराया गया है जिससे कि बीजेपी प्रत्याशी के अनुरूप चुनावी माहौल तैयार किया जा सके, जो किे सैद्धांतिक और व्यवहारिक रूप से नियमों के अनुरूप नहीं है।

बुदनी में गरजे सीएम मोहन यादव, कंस और कांग्रेस में कोई अंतर नहीं

कलेक्टर को हटाने की मांग

शिकायत पत्र में जीतू पटवारी ने आगे लिखा कि कलेक्टर के बीजेपी प्रत्याशी की मंशा अनुरूप बीएलओ और अन्य अधिकारी बीजेपी प्रत्याशी के स्वजातीय बंधु और भाई, भतीजों को तैनात कर चुनाव को प्रभावित कराया जा रहा है। कलेक्टर बीजेपी के पक्ष में खुलकर काम करते हुए प्रतीत हो रहे है। विजयपुर में विधानसभा का उप चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि किशोर कन्याल को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विजयपुर उपचुनाव
  • पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा