पेंशन नियमों में बदलाव: अब 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बेटी, विधवा भी होंगी पात्र

Sandeep Kumar | May 12, 2025, 20:43 IST
Share
pension-rules-changes widows-eligible
pension-rules-changes widows-eligible

मध्यप्रदेश सरकार अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजनों के हित में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के पेंशन नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन की तैयारी पूरी हो चुकी है।

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन नियमों में बदलाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बदलाव के तहत अब 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बेटी, विधवा को भी परिवार पेंशन मिलने की पात्रता होगी। अभी तक परिवार पेंशन पाने के लिए 18 वर्ष तक के बेटे और 25 वर्ष तक की अविवाहित बेटी ही पात्र थीं। इस बदलाव के बाद, जब तक अविवाहित बेटी का विवाह नहीं होता, तब तक उसे पेंशन मिलती रहेगी। वहीं, विधवा और परित्याक्ता ( जिसको बिना तलाक के छोड़ा गया हो ) को जीवनभर पेंशन का लाभ मिलेगा।

जून-जुलाई तक लागू हो सकते हैं नए नियम

जून-जुलाई 2025 के बीच राज्य मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने के बाद ये नए नियम प्रभावी कर दिए जाएंगे। इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी, जो अब तक नियमों की सीमा के चलते पेंशन से वंचित रह जाते थे। यह निर्णय न केवल सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण होगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बल देगा।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर की सड़कों पर यमराज की एंट्री! ट्रैफिक सुधार के लिए कलाकार ने उठाया ब्रश

कर्मचारी आयोग की अनुशंसा

सेवानिवृत्त IAS जीपी सिंघल की अध्यक्षता में बने कर्मचारी आयोग ने अविवाहित बेटियों को परिवार पेंशन की पात्रता आयु बढ़ाने की सिफारिश की थी। इसके साथ ही विधवा को भी इसमें शामिल करने की बात की थी। इस रिपोर्ट को वित्त विभाग को सौंपा गया था, और अब इसे अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। पेंशन संचालनालय ने इस रिपोर्ट पर अपना सहमति दिया है और अब वित्त विभाग इसे लागू करने की प्रक्रिया में है।

ये खबर भी पढ़िए... 14 साल बाद पेंशनर्स की मांग होगी पूरी,आश्रित कुंवारी बेटी भी होगी परिवार पेंशन की पात्र

ये खबर भी पढ़िए... भारत-पाक सीजफायर के 43 घंटे बाद खुले 32 एयरपोर्ट, फिर शुरू हुई फ्लाइट बुकिंग

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में पुलिस भर्ती को मिली मंजूरी, 8500 पदों के लिए मिली स्वीकृति, डीजीपी ने दी जानकारी

सरकार द्वारा पेंशन नियमों में बदलाव

भारत सरकार ने 28 अप्रैल 2011 को अपने कर्मचारियों के लिए पेंशन नियमों में बदलाव किए थे। जिनमें 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित बेटी, विधवा को पेंशन देने की पात्रता दी गई थी। इस नियम का लाभ अब मध्य प्रदेश में भी कर्मचारियों को मिलने जा रहा है। इस कदम का मकसद उन परिवारों के आर्थिक सुरक्षा को बढ़ाना है, जिनके पास दूसरे कोई संसाधन नहीं हैं और जो पेंशन से अपने जीवनयापन को सुनिश्चित करते हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भारत सरकार
  • सरकार
  • मंत्रिमंडल
  • पेंशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा