जबलपुर की सड़कों पर यमराज की एंट्री! ट्रैफिक सुधार के लिए कलाकार ने उठाया ब्रश

Neel Tiwari | May 12, 2025, 19:13 IST
Share
Yamraj entry Jabalpur roads
Yamraj entry Jabalpur roads

अभिषेक द्वारा बनाई गई पेंटिंग में यमराज को भैंसे पर बैठे हुए दर्शाया गया है। उनके चारों ओर चार प्रभावशाली चेहरे सीएम मोहन यादव, विधायक अभिलाष, कलेक्टर दीपक कुमार और एसपी संपत उपाध्याय दिखाया गया हैं।

MP NEWS: जब व्यवस्थाएं बेबस हों और प्रशासन आंख मूंद ले, तब कभी-कभी एक कलाकार का ब्रश वह आवाज़ बन जाता है जो पूरे शहर को झकझोर देता है। जबलपुर में रानीताल चौराहे पर कुछ ऐसा ही हुआ, जब यमराज की सवारी के साथ मुख्यमंत्री, विधायक, कलेक्टर और एसपी की तस्वीरों वाली पेंटिंग सामने आई। यह कोई व्यंग्य नहीं, बल्कि एक सशक्त संदेश है कि सड़क पर सिर्फ वाहन नहीं, ज़िंदगियां चलती हैं। रानीताल निवासी चित्रकार अभिषेक गुप्ता ने शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पेंटिंग के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठाया है।

94330344-135
94330344-135


सोमवार को रानीताल फ्लाईओवर के नीचे सड़क के किनारे पेंटिंग बनाकर इस अभियान की शुरुआत की, जिसमें उनका साथ दिया दो अन्य कलाकारों सचिन विश्वकर्मा ने दिया। इस अभियान का मकसद न केवल लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति सजग करना है, बल्कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी उनके कर्तव्यों की याद दिलाना है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में पुलिस भर्ती को मिली मंजूरी, 8500 पदों के लिए मिली स्वीकृति, डीजीपी ने दी जानकारी

यमराज के साथ चार चेहरे, जिम्मेदारों से सीधी अपील

अभिषेक द्वारा बनाई गई इस अनोखी पेंटिंग की विशेषता यह है कि इसमें काल के देवता यमराज को भैंसे पर बैठे हुए दर्शाया गया है। उनके चारों ओर चार प्रभावशाली चेहरे सीएम मोहन यादव, विधायक अभिलाष पांडे, कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय पेंटिंग किए गए हैं।

d1976062-d2a
d1976062-d2a


यह चित्रकारी एक प्रतीकात्मक संदेश देती है कि जब ट्रैफिक अव्यवस्था के कारण मौतें हो रही हैं, तब इन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही जनता की उम्मीद हैं, जिनसे यह समस्या सुलझाने की अपेक्षा की जा रही है। यमराज की मौजूदगी उस डर को दर्शाती है, जो हर रोज सड़कों पर चलने वाला व्यक्ति महसूस करता है।

ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-अब नहीं सहेगा भारत, हर ललकार का जवाब देंगे

नियमों की धज्जियां और खामोश ट्रैफिक सिस्टम

जबलपुर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की हालत किसी से छिपी नहीं है। वाहन चालक सिग्नल की परवाह किए बिना सड़क पार करते हैं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग घटता जा रहा है, और ट्रैफिक पुलिस की भूमिका अक्सर केवल चालान काटने तक ही सीमित नजर आती है।

435c6b5b-157
435c6b5b-157


चित्रकार अभिषेक गुप्ता का कहना है कि वे प्रतिदिन देखते हैं कि किस तरह की लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। ऐसे में उन्होंने पेंटिंग को माध्यम बनाकर एक गंभीर सामाजिक संदेश देने का प्रयास किया है कि सड़कें कानून से नहीं, समझदारी और व्यवस्था से सुरक्षित होती हैं।

ये खबर भी पढ़िए... अग्निवीर भर्ती में राहत: दौड़ का समय बढ़ा, युवाओं के लिए बड़ा मौका

चित्रकार की पहल को लोगों ने सराहा

पेंटिंग बनते समय वहां मौजूद राहगीरों में से कई लोगों ने रुककर इसे देखा और सराहना की। एक राहगीर ने साफ शब्दों में कहा कि यह काम ट्रैफिक पुलिस का है, जो सड़कों पर व्यवस्था बनाने के बजाय केवल जुर्माना वसूलने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार अपनी कला के जरिए जो संदेश दे रहा है, वह असल में एक चेतावनी है कि यदि अब भी व्यवस्था नहीं सुधरी, तो हालात और खराब होंगे।

ऐसे जागरूक नागरिकों का मानना है कि जब तक प्रशासन और जनता दोनों मिलकर ट्रैफिक सुधार के लिए प्रयास नहीं करेंगे, दुर्घटनाएं रुकना नामुमकिन है।आपको बता दें कि रानीताल चौराहा, जबलपुर का एक प्रमुख जंक्शन है जो नौ अलग-अलग रास्तों को जोड़ता है। यहां दिनभर वाहनों का तेज़ बहाव बना रहता है, लेकिन शाम होते-होते हालात भयावह हो जाते हैं।

चित्रकार अभिषेक गुप्ता का कहना है कि महिलाओं और स्कूली बच्चियों को इस चौराहे को पार करते समय भय होता है। बेतरतीब गाड़ियों की आवाजाही और कोई तय दिशा-निर्देश न होने की वजह से आम लोग विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने इस पेंटिंग के माध्यम से प्रशासन को सचेत किया है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- किसानों को भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए

पेंटिंग के जरिए ट्रैफिक सुधार की मांग

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के समर्थन में अपनी बात रखते हुए प्रशासन से यह भी मांग की है कि सिर्फ रानीताल ही नहीं, बल्कि शास्त्री ब्रिज और घमापुर मालवीय चौक जैसे अन्य प्रमुख ट्रैफिक प्वाइंट्स पर भी ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती की जाए।

इन इलाकों में भी सड़क पर जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसका मुख्य कारण ट्रैफिक कर्मियों की अनुपस्थिति और अनुशासनहीन वाहन चालकों की बढ़ती संख्या है। लोगों ने कहा कि अगर पुलिसकर्मी चौराहों पर स्थायी रूप से तैनात रहेंगे और ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे, तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी।

ब्रश से उठी आवाज, क्या सुनेंगे जिम्मेदार?

अभिषेक गुप्ता की यह पेंटिंग कोई साधारण चित्र नहीं है, यह शहर की उस खामोश चीख को स्वर दे रही है जो हर रोज़ सड़कों पर दुर्घटनाओं में तब्दील हो रही है। यह सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि सवाल है व्यवस्था से, शासन से और जिम्मेदारों से। क्या प्रशासन इस कलात्मक चेतावनी को गंभीरता से लेगा? क्या सीएम, विधायक, कलेक्टर और एसपी जैसे चेहरे, जिन्हें इस पेंटिंग में शामिल किया गया है, अब इस मौन अपील पर कोई ठोस निर्णय लेंगे? जवाब भविष्य में छुपा है, लेकिन इतना तय है कि जब तक समाज में ऐसे कलाकार और नागरिक हैं, तब तक उम्मीद जिंदा है।

एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • सड़क
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • यमराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा