एमपी में पुलिस भर्ती को मिली मंजूरी, 8500 पदों के लिए मिली स्वीकृति, डीजीपी ने दी जानकारी

Sandeep Kumar | May 12, 2025, 18:29 IST
Share
cm-mohan-yadav-approves-8500
cm-mohan-yadav-approves-8500

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में 8,500 पुलिस पदों पर भर्ती की स्वीकृति दे दी है। यह घोषणा पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा की गई, जिनके अनुसार भर्ती प्रक्रिया को तेजी से लागू किया जाएगा।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में 8,500 पदों पर पुलिस भर्ती की नवीन स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने दी।

यह फैसला प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

8500 पदों पर निकली भर्ती

पुलिस विभाग में करीब 8500 पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 7500 पद सिपाहियों के, 500 पद सब इंस्पेक्टर के और 500 पद ऑफिस स्टाफ के लिए भरे जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में करीब 8 साल बाद सब इंस्पेक्टर की भर्ती होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट : जल्द शुरू होगी 8500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया

प्रदेश में पुलिस बल की होगी मजबूती

8,500 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती से राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। वर्तमान समय में प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या और बदलते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर पुलिस बल में यह विस्तार बेहद आवश्यक था। इससे थाना स्तर पर भी कार्यभार संतुलित होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान- किसानों को भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए

ये खबर भी पढ़िए... ऑपरेशन सिंदूर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-अब नहीं सहेगा भारत, हर ललकार का जवाब देंगे

ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: भोपाल मंडल समेत देश के कई रेल मंडलों से गुजरेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

8 साल पहले हुई थी भर्ती

मध्य प्रदेश में 8 साल पहले सब इंस्पेक्टर, सूबेदार पदों पर भर्ती हुई थी। वर्तमान में 1200 से ज्यादा पद खाली हैं। भर्ती नियमों में संशोधन लंबित था, लेकिन अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है।

स्टेनो और एएसआई पदों पर पिछले 8 साल से भर्ती नहीं हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने 1 जनवरी को प्रस्ताव भेजा, इसके बाद 30 जनवरी को शासन ने मंजूरी मिल गई है। अब 100 स्टेनो और 400 एएसआई (एम)पदों पर भर्ती होगी।

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • सब इंस्पेक्टर
  • कैलाश मकवाना
  • एमपी पुलिस भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि