ऑपरेशन सिंदूर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-अब नहीं सहेगा भारत, हर ललकार का जवाब देंगे

Sandeep Kumar | May 12, 2025, 16:49 IST
Share
operation-sindoor-indian-army
operation-sindoor-indian-army

भारत ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसमें पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की सराहना की है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर की जोरदार सराहना की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस हमले का जो जवाब दिया, वह साहस, संयम और रणनीति का स्वर्णिम अध्याय बन गया है। शिवराज ने एक्स पर लिखा कि मोदी ने जो रूपरेखा तैयार की, उसमें न केवल सैन्य समन्वय बल्कि वैश्विक संदेश देने की सूझबूझ भी दिखाई दी।

दुश्मन को युद्धविराम के लिए विवश किया

शिवराज ने लिखा- यह विजय भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रभक्ति की विजय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखाया कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन यदि ललकारा गया तो जवाब भी ऐसा देंगे कि आने वाली पीढ़ियां याद रखें। आज हर भारतवासी के मन में गर्व है, आत्मविश्वास है और राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था है।

ये खबर भी पढ़िए... Summer Special Train: भोपाल मंडल समेत देश के कई रेल मंडलों से गुजरेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

सिन्धु जल संधि पर बड़ा कदम

शिवराज ने कहा भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित किया। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इनमें नूर खान, सरगोधा, भोलारी और जैकोबाबाद जैसे प्रमुख केंद्र शामिल हैं। भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने आपसी समन्वय के साथ मिलकर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल प्लेटफॉर्म को ध्वस्त कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव का अल्टीमेटम, क्राइम कंट्रोल में ढिलाई करने वाले पुलिस अफसर होंगे बाहर

9 आतंकी सेंटरों का खात्मा

शिवराज ने कहा ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का खात्मा किया है। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के सेंटरों को पूरी नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई सिर्फ सैन्य प्रतिशोध नहीं बल्कि एक ठोस कूटनीतिक संदेश भी था कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले पर चुप नहीं बैठेगा।

ये खबर भी पढ़िए... सरकारी आवास में कुर्सी पर मिला अधिकारी का शव, कार्यालय में शोक

मानवता का भी भारत ने रखा ध्यान

शिवराज सिंह चौहान ने खास तौर पर यह उल्लेख किया कि भारत ने इस अभियान में कभी भी पाकिस्तान के आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। हर कदम कानूनी और नैतिक रूप से उचित था। यह भारत की सैन्य नीति में उच्च नैतिक मानकों को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़िए... भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए

सेना का पराक्रम इतिहास में होगा दर्ज

शिवराज ने भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों का पराक्रम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अमिट रूप से अंकित रहेगा। उन्होंने मां भारती के उन वीर सपूतों को श्रद्धा अर्पित की जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाया और तिरंगे को और ऊंचा लहराया।

भारत की जीरो टॉलरेंस नीति: शिवराज

केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि Operation Sindoor केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आतंकवाद के प्रति भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का मजबूत प्रमाण है। भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया कि अब वह कूटनीतिक और सैन्य दोनों ही मोर्चों पर पूरी मजबूती से आतंकवाद का सामना करेगा।





Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • भारत
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पाकिस्तान
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा