फूल सिंह बरैया का विवादित बयान: हिंदू राष्ट्र बनेगा तो महिलाएं होंगी बर्बाद

Sandeep Kumar | Feb 17, 2026, 24:03 IST
Share
phool-singh-barehiya
phool-singh-barehiya

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने अब हिंदू राष्ट्र को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र बना, तो महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी। वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार ने बरैया पर पलटवार किया है।

News in Short

  • कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने हिंदू राष्ट्र पर विवादित बयान दिया।
  • बरैया ने कहा, अगर हिंदू राष्ट्र बना तो महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी।
  • मंत्री इंदर सिंह परमार ने बरैया के बयान पर पलटवार किया।
  • कांग्रेस विधायक का बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ा रहा है।

News in Detail

कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनका महिलाओं और ब्राह्मणों को लेकर बयान सियासी सरगर्मियां बढ़ाता है। हाल ही में उन्होंने हिंदू राष्ट्र को लेकर एक बयान दिया, जिससे सत्ता पक्ष भड़क उठा। बरैया ने कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र बना तो महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी और सब खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...जनवरी में भारत की थोक महंगाई 1.81% तक बढ़ी, 10 महीने के उच्च स्तर पर

ये भी पढ़ें...इंदौर महापौर ने की कलेक्टर से शिकायत, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से शोर

आधी महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी

विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनेगा तो आधी महिलाएं बर्बाद हो जाएंगी। मैं हमेशा हकीकत बोलता हूं। हिंदू राष्ट्र नहीं होना चाहिए और यह कभी नहीं बनेगा। अगर हिंदू राष्ट्र बना, तो हम मरेंगे। शिक्षा बंद हो जाएगी, सब खत्म हो जाएगा। इस राष्ट्र में कोई कमी नहीं है। वर्तमान राष्ट्र बेहतर है। उन्होंने कहा, मेरे पास हर बयान की ऑथेंटिसिटी है। अगर मेरा बयान गलत है तो FIR कराइए। मैं हमेशा हकीकत बोलता हूं, मेरा कोई बयान हकीकत से हटकर नहीं है।

ये भी पढ़ें...MP BJP संगठन में बिना ट्रेनिंग प्रयोग? एक साल बाद भी जिलाध्यक्ष अनट्रेंड, नियुक्तियां अटकीं

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती

मंत्री इंदर सिंह परमार का पलटवार

बरैया के बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भड़क गए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह बयान दिया है, उन्हें आदि गुरु शंकराचार्य के शास्त्रार्थ के बारे में कुछ नहीं पता। शंकराचार्य के शास्त्रार्थ के दौरान महिलाओं को जज का दर्जा दिया गया था। ऐसा उदाहरण दुनिया की किसी सभ्यता में नहीं मिलता।

जो लोग हिंदू जीवन दर्शन को नहीं समझते, वे ऐसा विचार रखते हैं। वैदिक काल में महिलाओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया। भारत एकमात्र हिंदू देश है। वसुधैव कुटुंबकम हिंदू जीवन दर्शन का हिस्सा है। इस देश की परंपरा और संस्कृति दुनिया को प्रभावित करती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भारत
  • इंदर सिंह परमार
  • फूल सिंह बरैया
  • शंकराचार्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच