इंदौर महापौर ने की कलेक्टर से शिकायत, धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से शोर

Sanjay Gupta | Feb 16, 2026, 23:32 IST
Share
indore loudspeaker
indore loudspeaker

इंदौर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने लाउडस्पीकर हटाने या नियंत्रित करने की मांग की है।

INDORE. इंदौर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकर को लेकर विवाद गर्मा गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस मुद्दे पर सीधे इंदौर कलेक्टर से शिकायत की है। वहीं कांग्रेस के पार्षदों ने इसे रमजान के पहले माहौल बिगाड़ने वाली बात कही हैं।

महापौर ने ये कि शिकायत

महापौर ने कहा कि कई वार्डों से तेज आवाज की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। प्रशासन ने पहले मीनारों पर बंधे लाउड स्पीकरों पर कार्रवाई की थी। लेकिन उसके बाद भी कई जगहों पर इन्हें दोबारा चालू किया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। महापौर ने बताया कि विशेष रूप से वार्ड 72, 41 और वार्ड 48 से तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें मिली हैं। परीक्षा का समय चल रहा है और छात्रों को पढ़ाई के दौरान शोर से दिक्कत हो रही हैं।

इंदौर में MBA छात्रा की हत्या के बाद क्लासमेट ने शराब पी, लाश से दुष्कर्म कर भागा

कलेक्टर से ये की मांग

महापौर ने कहा इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से मांग की है कि धार्मिक स्थलों पर लगाए गए मीनारों के लाउड स्पीकरों को हटाया जाए। या नियंत्रित किया जाए। ताकि जनजीवन प्रभावित न हो।

MP BJP संगठन में बिना ट्रेनिंग प्रयोग? एक साल बाद भी जिलाध्यक्ष अनट्रेंड, नियुक्तियां अटकीं

रमजान शुरू हो रहा

उधर बुधवार से मुस्लिम समाज का रमजान माह भी शुरू होने जा रहा है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने कहा हमारे त्योहार आते ही ये माहौल बिगाड़ने वाली बात उठ रही है। उधर महापौर ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा। ताकि शहर में शांति और अनुशासन बना रहे।

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से हैरी बाक्सर ने ऐसे किया फोन- इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से धमकी

राज्य सरकार ने पहले भी दिए थे निर्देश

महापौर ने याद दिलाया कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के निर्देश पर राज्य स्तर पर इस विषय में पहले भी निर्देश जारी हो चुके हैं। यदि ऐसे लाउडस्पीकर दोबारा लगाए गए हैं तो प्रशासन को एक बार फिर जांच करनी चाहिए।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर

महापौर ने कहा

जैसे बड़े डीजे और लाउडस्पीकर पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जा रही है, वैसे ही उंची मीनारों पर लगे लाउड स्पीकरों पर भी नियमों के अनुरूप कदम उठाए जाएं।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • मुस्लिम समाज
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • लाउडस्पीकर
  • रमजान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई