पितृपक्ष का समापन सूर्यग्रहण के साथ, भारत में नहीं दिखेगा, जानें कहां दिखेगा

Sandeep Kumar | Sept 20, 2025, 21:03 IST
Share
pitrapaksha-solar-eclipse
pitrapaksha-solar-eclipse

पितृपक्ष के समापन यानी 21 सितंबर को सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा। सारिका घारू ने इस ग्रहण के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने लोगों से अंधविश्वास और भय से बचने की अपील की।

21 सितंबर को पितृपक्ष के समापन के दिन सूर्यग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा। विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस ग्रहण के वैज्ञानिक पहलुओं को समझाते हुए लोगों से अंधविश्वास और भय से बचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस ग्रहण को केवल कुछ देशों में ही देखा जा सकेगा। यह ग्रहण एक "सारोस खानदान" का हिस्सा है, जो लगभग 18 साल, 11 दिन और 8 घंटे के अंतराल के बाद फिर से इसी रूप में घटित हो रहा है।

भारत में नहीं दिखेगा सूर्यग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं -  HINDI NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, ब्रेकिंग न्यूज, ACTION INDIA NEWS | एक्शन  इंडिया समाचार
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं - HINDI NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, ब्रेकिंग न्यूज, ACTION INDIA NEWS | एक्शन इंडिया समाचार

पितृपक्ष की अमावस्या पर होने वाला सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट 43 सेकंड पर शुरू होगा। 3 बजकर 23 मिनट 45 सेकंड पर समाप्त होगा। चूंकि यह समय भारत में रात का होगा, इसलिए यहां यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

यह सूर्यग्रहण केवल न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। अनुमान है कि दुनिया की कुल आबादी का केवल 0.2 प्रतिशत हिस्सा ही इस खगोलीय घटना का साक्षी बनेगा।

ये भी पढ़ें...कल सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा इस साल का अंतिम Surya Grahan, जानें क्या होगा इसका प्रभाव

डरने की कोई वजह नहीं

Surya Grahan Kab Lagega Date Time Impact Niyam Know Sutak Kaal Timing, Do's  And Don'ts - Amar Ujala Hindi News Live - Surya Grahan 2025:कल लगेगा साल का  आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें
Surya Grahan Kab Lagega Date Time Impact Niyam Know Sutak Kaal Timing, Do's And Don'ts - Amar Ujala Hindi News Live - Surya Grahan 2025:कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें

सारिका ने इस बात पर जोर दिया कि हर साल कम से कम चार ग्रहण होते हैं (दो चंद्र और दो सूर्य)। उन्होंने उदाहरण दिया कि यदि कोई व्यक्ति 75 साल का है तो वह अपने जीवन में कम से कम 300 ग्रहणों का अनुभव कर चुका होता है। उन्होंने कहा कि इतने ग्रहणों के बाद यदि कोई विपरीत असर नहीं हुआ है तो युवा पीढ़ी को इससे भयभीत होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ग्रहण एक सामान्य खगोलीय घटना है, जिसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझा जा सकता है।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान ( 21 सितंबर ) : MP समेत भारत के अधिकांश हिस्सों में होगी भारी बारिश, चलेगी ठंडी हवा!

ग्रहणों का खानदान सारोस

बताया जाता है कि ग्रहण एक खानदानी होते हैं, जिन्हें "सारोस" कहा जाता है। सारोस एक खगोलीय चक्र है, जो लगभग 18 साल, 11 दिन और 8 घंटे के अंतराल में फिर से उसी स्थिति में आता है। इस सूर्यग्रहण का पिछला उदाहरण 11 सितंबर 2007 को था और अगला वही ग्रहण 3 अक्टूबर 2043 को होगा। सारिका ने बताया कि यह ग्रहण सारोस 154 खानदान का हिस्सा है, और इसके पूरे खानदान में कुल 71 ग्रहण होंगे, जिसमें यह सातवां ग्रहण है।

ये भी पढ़ें...एमपी के पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया को BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कैसा रहा करियर

ये भी पढ़ें...MP Weather: एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा के गेट खोले

अब अगला सूर्य ग्रहण कब दिखेगा?

अगर आप अपने शहर में सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं, तो आपको 2 अगस्त 2027 तक का इंतजार करना पड़ेगा। इस तारीख को आप आंशिक सूर्य ग्रहण का दीदार कर सकेंगे।

अन्य रोचक तथ्य

8ca462e0-cf4
8ca462e0-cf4

  • 1950 से 2025 तक की 76 वर्ष की अवधि में कुल 340 ग्रहण घटित हुए हैं, जिसमें सूर्य और चंद्रग्रहण शामिल हैं।
  • सबसे अधिक ग्रहण 1973 और 1982 में हुए, जब हर साल 7-7 ग्रहण देखे गए।
  • साल 1964, 1991, 2000, 2009, 2011 और 2020 में 6-6 ग्रहण हुए।
4159ed6a-902
4159ed6a-902

Tags:
  • भारत
  • न्यूजीलैंड
  • Surya Grahan
  • चंद्रग्रहण
  • सारिका घारू
  • पितृपक्ष
  • सूर्यग्रहण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच