एमपी के छह लाख किसानों को नहीं मिलेगी PM Kisan Samman Nidhi की राशि, इस कारण रुका पैसा

Amresh Kushwaha | Jul 19, 2024, 12:39 IST
Share
PM Kisan Samman Nidhi
PM Kisan Samman Nidhi

भारत सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई, लेकिन आज भी प्रदेश के छह लाख अन्नदाता इस योजना का लाभ सा वंचित हैं। इसके कारण है इनके बैंक खातों की एक बड़ी कमी को बताया जा रहा है...

पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi ) का लाभ अन्नदाताओं को तब तक नहीं मिलेगा, जब तक वह अपने बैंक खाते की ई-केवाइसी नहीं करवा लेते हैं। यही कारण है कि इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अब भी प्रदे श के कई किसान वंचित रह जाते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MPPSC 13% होल्ड रिजल्ट की सूची जारी करने से क्यों बच रहा है ? हाईकोर्ट के आर्डर की दो लाइन सबसे अहम

राजस्व महा अभियान

आपको बता दें कि मध्‍य प्रदेश में लगभग छह लाख 34 हजार 186 किसानों की ई-केवाइसी लंबित है। यह वे किसान हैं जिनको पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत किया गया है। अब इन किसानों की ई-केवाईसी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

मध्‍य प्रदेश में राजस्‍व महा अभियान ( Rajaswa Maha Abhiyan ) की शुरुआत की गई है। इसमें किसानों की लंबित ई-केवाईसी करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इसके लिए राज्‍य सरकार ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।

बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जुलाई से प्रदेश में राजस्व महा अभियान-दो की शुरुआत की है, इसके तहत सभी तरह के लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण जिला कलेक्टरों द्वारा कराया जाना है।

ये खबर भी पढ़िए...MP में पीएम आवास में चल रही शराब दुकान, आबकारी विभाग ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

मध्‍य प्रदेश में हैं 87 लाख से भी अधिक किसान

  • मप्र में कुल 87 लाख 13 हजार 465 किसान पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत।
  • मप्र में चार लाख नौ हजार 812 किसानों की ई-केवाईसी लंबित है।
  • दो लाख 24 हजार 383 किसानों की ई-केवाईसी एवं रजिस्ट्रेशन लंबित।
  • इस तरह कुल छह लाख 34 हजार 186 किसान अब भी पीएम किसान योजना से वंचित हैं।
  • जानकारी के अनुसार पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी की जानी है।
  • इसके बाद ही इनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...बढ़ सकती है PM Kisan Samman Nidhi की किस्त, जानें सरकार क्या बना रही प्लान

रीवा जिले में सबसे अधिक लंबित

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सबसे अधिक ई-केवाईसी रीवा जिले में 21 हजार 503 लंबित हैं, जबकि सबसे कम हरदा जिले में तीन हजार 483 प्रकरण लंबित हैं।

जिलालंबित ई-केवाईसी
रीवा21503
छतरपुर19584
मुरैना19261
शिवपुरी18818
सतना18741
भिंड17527
सिवनी17430
बैतूल17068
छिंदवाड़ा17054
बालाघट16486
कटनी16346
जबलपुर14000
इंदौर13000
ग्वालियर13000
भोपाल7364
हरदा3483

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • पीएम किसान सम्मान निधि
  • PM Kisan Samman Nidhi
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  • पीएम किसान सम्मान निधि क्या है
  • mp news hindi
  • Pm Kisan Samman Nidhi Yojana
  • e-KYC
  • big breaking news
  • MP News Update
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी