दमोह के थाई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नाबालिग बच्चों को किया जाता था ब्लैकमेल

The Sootr | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
दमोह के थाई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नाबालिग बच्चों को किया जाता था ब्लैकमेल
दमोह के थाई स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, नाबालिग बच्चों को किया जाता था ब्लैकमेल

दमोह के स्टेशन चौराहे पर संचालित ओसन थाई स्पा सेंटर पर बीती रात आठ बजे पुलिस ने छापा मारा है, पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था

दिनेश शुक्ला, DAMOH. दमोह के स्टेशन चौराहे पर संचालित ओसन थाई स्पा सेंटर पर बीती रात आठ बजे पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में नाबालिग बच्चों को मसाज के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है।

बच्चे की शिकायत पर छापेमारी

जब पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, तब पुलिस के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी शामिल थे। दरअसल, किसी एक बच्चे ने बाल कल्याण समिति के पास जाकर इसकी शिकायत की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा था। जहां पर एक कमरे में एक संदिग्ध नाबालिग भी मिला है।

बच्चों को ब्लैकमेल किया जा रहा था

सीएसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि स्पा सेंटर में ब्लैकमेलिंग का काम होने की खबर थी। कुछ चीजे संदिग्ध पाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं बाल कल्याण समिति के सदस्य दीपक तिवारी का कहना है कि एक बच्चे ने शिकायत की थी कि उसे हाथ में दर्द था। वह मसाज कराने के लिए स्पा सेंटर गया था। वहां उससे बाहर एक हजार रुपए लिए गए और मसाज देने वाली युवती ने उससे डेढ़ हजार रुपए लिए और इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। अंदेशा है कि रूम के अंदर गुप्त कैमरे हो सकते हैं। जिसमें उसकी रिकॉर्डिंग की गई होगी।

पहले भी हो चुकी है स्पा सेंटर पर कार्यवाई

पूछताछ के लिए स्पा सेंटर की एक युवती को पुलिस अपने साथ कोतवाली लेकर भी पहुंची है। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन पर चौराहा पर संचालित हो रहे स्पा पार्लर पर पुलिस पहले भी छापा मार चुकी है। पहले सीएसपी प्रभारी भावना दांगी ने कार्यवाई की थी, जिसमें समस्त स्पा पार्लर संचालक को हिदायत भी दी गई थी और रिकार्ड रखने की बात कही गई थी। आज फिर पुलिस को अनैतिक गतिविधियों और ब्लैकमेल करने की सूचना मिलने पर सीएसपी अभिषेक तिवारी और महिला थाना प्रभारी गरिमा मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आगे की कार्यवाही जारी है। इस सारी कार्यवाही में बाल आयोग के सदस्य दीपक तिवारी की खास मौजूदगी रही।

Tags:
  • Raid on Osan Thai Spa Centre
  • Raid on Spa Center of Damoh
  • Blackmailing in the name of massage in Damoh
  • Blackmailing of minor children
  • ओसन थाई स्पा सेंटर पर छापा
  • दमोह के स्पा सेंटर पर छापा
  • दमोह में मसाज के नाम पर ब्लैकमेलिंग
  • नाबालिग बच्चों को ब्लैकमेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई