कैलाश विजयवर्गीय के नाम से दबाव बनाने वाले बसंत-अखिल की तलाश में पुलिस

Sanjay Gupta | Oct 29, 2024, 15:34 IST
Share
अखिल, बसंत को ढूंढ रही पुलिस
अखिल, बसंत को ढूंढ रही पुलिस

मोहन सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर दबाव बनाने वाले बसंत विजयवर्गीय और अखिल उपासनी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। इसके अलावा उनके खिलाफ कई और शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम पर दबाव बनाने वाले बसंत विजयवर्गीय और अखिल उपासनी की हाईकोर्ट से भी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है। वहीं इनकी कई और शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं।

उधर, पुलिस ने इनकी और साथियों की तलाश में गुजरात में भी दबिश दी, जिसमें यह मौके से फरार मिले। गौरतलब है कि इस मामले में मंत्री विजयवर्गीय ने ही पुलिस को फोन कर शिकायत पर कार्रवाई करने और आरोपियों पर केस दर्ज करने के लिए कहा था।

पीएम मोदी के समझाने के बाद भी डिजिटल अरेस्ट, 40.60 लाख की ठगी

गुजरात में पुलिस ने दी दबिश

जमीन की धोखाधड़ी के मामले में हाल ही में चंदननगर पुलिस ने बसंत विजयवर्गीय और आखिल उपासनी पर केस दर्ज किया था। इसमें गुजरात के दाहोद निवासी सफदर लिमखेड़ा और उनकी पत्नी मुनीरा की तलाश पुलिस कर रही है।

इन दोनों ने भी बसंत के साथ जमीन का सौदा किया हुआ है। जिसे लेकर पुलिस ने केस किया हुआ है। इसी मामले में इंदौर पुलिस की टीम दोनों को गिरफ्तार करने के लिए दाहोद गई, लेकिन दोनों फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। मुखबिरों को सक्रिय किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों जल्द ही गिरफ्त में होंगे।

महंगे सोने से भी नहीं घटी खरीदने की चाहत, कम वजन और कैरेट की हुई मांग

5.62 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने 5.62 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में बसंत और अखिल पर धारा 420 व 406 ही लगाई थी, लेकिन जांच के बाद उनके द्वारा कूटरचित डीड बनाने, उसका उपयोग करने की बात सामने आने पर धारा 467 व 468 भी बढ़ाई गई। इसमें जिला कोर्ट से और फिर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज हो गई। दोनों पर यह भी आरोप है कि मंत्री के नाम की धौंस दिखाकर लोगों को डराते थे, लेकिन जब मंत्री को यह पता चला तो पुलिस को फोन किया और फरियादी की रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए। एक केस होने के बाद और भी केस बसंत के सामने आने लगे हैं, जिसमें कई लोगों के साथ कच्चे सौदे कर धोखाधड़ी करने का मामला है। सभी ने मंत्री को उनकी करतूतों को लेकर शिकायत की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • हाई कोर्ट
  • नगरीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • बसंत विजयवर्गीय
  • अखिल उपासनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई