पुलिस का चेहरा बदले, भरोसा बने पहचान: डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में CM मोहन यादव का सख्त संदेश
Ramanand Tiwari | Dec 18, 2025, 22:23 IST
Photograph: (the sootr)
गुरूवार को डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को जनता का विश्वास जीतने और उनकी मदद के रूप में देखने की बात की। उन्होंने पुलिस-जनता संवाद, नक्सलवाद के खिलाफ जीत, सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोर दिया।
BHOPAL. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा कि पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता का विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना है। पुलिस को डर की नहीं, मदद की भावना से देखा जाना चाहिए। इसके लिए पुलिस-जनता संवाद को मजबूत करना समय की मांग है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण तुरंत शुरू करें। साथ ही पुलिस अपनी उपलब्धियों और सकारात्मक कार्यों की जानकारी भी जनता तक सक्रिय रूप से पहुंचाए। ताकि भरोसे की खाई खत्म हो।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी
एमपी में बस सफर अब होगा और आसान, हर 60-100 किमी के बीच मिलेंगी टॉप क्लास सुविधाएं
गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2025 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिसिंग की प्राथमिकताएं गिनाईं। कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। यहां डीजीपी कैलाश मकवाना सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश से नक्सलवाद के खात्मे पर पुलिस फोर्स को बधाई दी और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में विकास और जनकल्याण की गतिविधियां तेज हों, ताकि यह समस्या दोबारा सिर न उठा सके।
डॉ. यादव ने सोशल मीडिया को आज का सबसे प्रभावी लेकिन संवेदनशील माध्यम बताया। अफवाह, भ्रम और साइबर अपराध रोकने के लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस को तकनीकी रूप से दक्ष और संसाधन-संपन्न बनाने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे। इसके लिए पुलिसकर्मियों को अपनी भाषा और व्यवहार में संवेदनशीलता लानी होगी। सामुदायिक पुलिसिंग, नवाचार और सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने जागरूकता और तकनीक-दोनों पर काम करने को कहा। ब्लैक स्पॉट की पहचान, संवेदनशील मार्गों पर नियमित पेट्रोलिंग, गति नियंत्रण और नशे में ड्राइविंग पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए।
‘राहवीर योजना’ के व्यापक प्रचार, ड्राइवरों के नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। 108 एंबुलेंस चालकों के निजी अस्पतालों से किसी भी तरह के गठजोड़ पर सख्त रोक लगाने को कहा गया।
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि महिला सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं चलेगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई अनिवार्य होगी। बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
धार्मिक शहरों में लागू शराबबंदी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। शराब, दवा या रासायनिक नशे की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त न करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर शासकीय लॉ कॉलेज में कट्टरता फैलाने के आरोपी रहे पूर्व प्रिंसीपल इनार्मुर रहमान जांच में बरी
मां के नाम बगिया लगाने में फिसड्डी सीएम और मंत्रियों के जिले, महत्वाकांक्षी योजना में भी लेटलतीफी की दीमक
कॉन्फ्रेंस में आतंकवाद विरोधी दस्ता, कानून व्यवस्था, वामपंथी उग्रवाद, पुलिस आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा, सिंहस्थ-2028, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण हुए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश साफ है कि पुलिस का रोल सिर्फ कानून लागू करना नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतना है। आधुनिक, संवेदनशील और तकनीक-सक्षम पुलिस ही बदलते दौर की जरूरत है।
अचानक निरीक्षण और पारदर्शिता पर जोर
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी
एमपी में बस सफर अब होगा और आसान, हर 60-100 किमी के बीच मिलेंगी टॉप क्लास सुविधाएं
डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2025 में सख्त संदेश
नक्सलवाद पर निर्णायक जीत, शहीदों को नमन
सोशल मीडिया : ताकत भी, चुनौती भी
भाषा और व्यवहार से बनेगी पुलिस की छवि
सड़क सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
‘राहवीर योजना’ के व्यापक प्रचार, ड्राइवरों के नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। 108 एंबुलेंस चालकों के निजी अस्पतालों से किसी भी तरह के गठजोड़ पर सख्त रोक लगाने को कहा गया।
महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
नशे के खिलाफ कठोर रुख
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर शासकीय लॉ कॉलेज में कट्टरता फैलाने के आरोपी रहे पूर्व प्रिंसीपल इनार्मुर रहमान जांच में बरी
मां के नाम बगिया लगाने में फिसड्डी सीएम और मंत्रियों के जिले, महत्वाकांक्षी योजना में भी लेटलतीफी की दीमक
भविष्य की तैयारी पर फोकस
मुख्यमंत्री मोहन यादव का संदेश साफ है कि पुलिस का रोल सिर्फ कानून लागू करना नहीं, बल्कि जनता का भरोसा जीतना है। आधुनिक, संवेदनशील और तकनीक-सक्षम पुलिस ही बदलते दौर की जरूरत है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari