दूषित पानी : दिग्विजय-पटवारी ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Sandeep Kumar | Jan 03, 2026, 16:36 IST
Share
digvijay patwari demand action
Bhagirathapura incident

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों ने राजनीति को गरमा दिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए हैं।

BHOPAL. इंदौर में दूषित पानी से 16 मौतें हुईं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे निंदनीय और चौंकाने वाला बताया। दोनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

दिग्विजय सिंह ने महापौर, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए। उनका आचरण निंदनीय बताया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम की मांग की। यह सुनिश्चित करने की बात की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 16 मौतें, हाईकोर्ट में 4 का दावा

जीतू पटवारी ने बोला हमला

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला किया। उन्होंने पूछा कि क्या अधिकारियों के तबादले से मौतों की भरपाई होगी? यह प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि व्यवस्था की विफलता है। पटवारी ने कहा कि 16 मौतों के लिए जिम्मेदारों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने संबंधित मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। पटवारी ने कहा कि 2 लाख रुपए का मुआवजा मौतों का हिसाब नहीं चुका सकता।

पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकारी अधिकारी पंचायतों के दौरे पर जाते हैं। वे सुबह-सुबह 1.5 लाख रुपए के फल खाते हैं। 2 लाख रुपए के काजू और बादाम पर खर्च होते हैं। वही एक नागरिक की जान की कीमत सरकार सिर्फ 2 लाख रुपए लगा रही है। यह अन्याय है।

ये भी पढ़ें...इंदौर भागीरथपुरा मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर को छोड़ बाकी बीजेपी नेताओं ने झांका भी नहीं

5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉कांग्रेस नेताओं ने घटना को निंदनीय और चौंकाने वाला बताया। दोनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

👉 पटवारी ने 11 तारीख को इंदौर और प्रदेशभर में बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।

👉 दिग्विजय सिंह ने महापौर, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाया।

👉कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार केवल अधिकारियों के तबादलों से मौतों का हिसाब नहीं कर सकती।

👉पटवारी ने कहा कि सरकारी अधिकारी पंचायतों के दौरे पर 1.5 लाख रुपये के फल खाते हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर हाईकोर्ट में भागीरथपुरा पर जवाब स्थिति अंडर कंट्रोल, 4 की मौत मानी, 201 भर्ती, मीडिया न्यूज पर कंट्रोल के लिए भी याचिका

ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सख्त निगरानी के आदेश

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन का ऐलान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 11 तारीख को इंदौर और प्रदेशभर में बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 16 मौतों के लिए जिम्मेदार मंत्री को इस्तीफा देना होगा। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
  • भागीरथपुरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा