भोपाल की सकारात्मक सोच के मुरीद हुए पीएम मोदी, मन की बात में की तारीफ, आईए जानते हैं क्या है सकारात्मक सोच

Sanjay Dhiman | Jul 27, 2025, 13:36 IST
Share
sakaratmak soch member
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सकारात्मक सोच" संस्था की तारीफ की है, जो भोपाल की महिलाओं द्वारा पर्यावरण व स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में भोपाल की महिलाओं के एक संगठन सकारात्मक सोच की तारीफ की है। उन्होंने सकारात्मक विचारों पर आधारित संस्था के कार्यो की प्रशंसा करते हुए इनके कार्यो को पर्यावरण व स्वच्छता की दिशा में अनुकरणीय बताया।

इधर पीएम द्वारा इस संस्था की तारीफ के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संस्था सदस्यों के कार्याे की सराहना करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बधाई दी।

15 महिलाओं ने रखी थी संस्था की नींव

राजधानी भोपाल की पर्यावरण प्रेमी महिलाओं ने दस साल पहले अपने शहर को साफ-स्वच्छ बनाने और सामाजिक क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए एक संस्था बनाई, इसे नाम दिया गया "सकारात्मक सोच"।

पाॅजीटिव विचारों पर आधारित इस संस्था की शुरुआत 15 महिलाओं के समुह ने की थी, लेकिन आज इससे 200 से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हुई है। पर्यावरण प्रेमी इन महिलाओं ने शहर के कई पार्को, अस्पतालों, और सार्वजनिक क्षेत्रों का हुलिया अपने सामुहिक श्रमदान के माध्यम से बदला है।



sakaratmak soch member00
sakaratmak soch member00


यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर ने बिल्डर अरविंद डोसी को 50 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा

बारिश के बीच 12 साल के बच्चे का 'जुगाड़' से अंतिम संस्कार, प्रशासन की संवेदनहीनता सामने आई

संस्था ने अब तक किए 560 सामुहिक श्रमदान

संस्था सदस्य अरूंधती शर्मा ने बताया कि संस्था की महिलाएं प्रत्येक रविवार शहर के एक चयनित स्थान पर एकत्रित होकर सामुहिक श्रमदान कर वहां साफ-सफाई करती है। संस्था की महिलाएं अब तक 560 सामुहिक श्रमदान के आयोजन कर चुकी है।

इसके साथ ही यह संस्था पुराने कपड़ों से थैले बनाकर प्लास्टिक की जगह उनका उपयोग करने के लिए लोगों में निशुल्क वितरित करती है। इस कार्य के लिए यह संगठन शहर की कई अन्य महिलाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार भी उपलब्ध करवा रही है।

सोच से समाज बदलने वाली महिलाओं की सक्सेस स्टोरी

"सकारात्मक सोच" संस्था की सराहना की: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में भोपाल की "सकारात्मक सोच" संस्था की स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की तारीफ की।

संस्था की स्थापना और उद्देश्य: "सकारात्मक सोच" संस्था की शुरुआत 15 महिलाओं ने दस साल पहले की थी, जिसका उद्देश्य भोपाल को साफ-स्वच्छ बनाना था।

560 सामुहिक श्रमदान: संस्था ने अब तक 560 सामुहिक श्रमदान किए हैं, जिनमें शहर के पार्कों, अस्पतालों और सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई की जाती है।

स्वच्छता में योगदान के लिए सम्मान: भोपाल नगर निगम ने 2020 में संस्था को अपना ब्रांड एंबेसडर और स्वच्छता साथी नियुक्त किया और कई बार सम्मानित भी किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी बार तारीफ: पीएम मोदी ने 2018 में भी संस्था के कार्यों की सराहना की थी, और यह दूसरी बार है जब उन्होंने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा है।



भोपाल नगर निगम ने बनाया है ब्रांड एंबेसडर

स्वच्छता की दिशा में सराहनीय कार्य करने के चलते इस संस्था को भोपाल नगर निगम ने वर्ष 2020 में अपना ब्रांड एंबेसडर व स्वच्छता साथी भी नियुक्ति किया है। साथ ही भोपाल नगर निगम द्वारा संस्था को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व सहयोग के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

7 साल पहले भी पीएम ने की थी तारीफ

लंबे समय से भोपाल के पर्यावरण को हरा भरा करने की दिशा में काम करने वाली इस संस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार उनकी पीठ ठोंकी है। इसके पहले पीएम मोदी ने इस संस्था को लेकर वर्ष 2018 में टवीट किया था, उस समय भी महिलाओं द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यो की पीएम ने तारीफ की थी।

यह खबरें भी पढ़ें...

मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया चौकाने वाला खुलासा, मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में मांगा जा रहा पैसा

राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में गिरी सरकारी स्कूल की छत, छात्रों की किस्मत ने बचाई जानें!



cm post
cm post


सीएम ने भी की सोशल मीडिया पर सराहना

मन की बात में पीएम मोदी द्वारा संस्था के प्रयासों की प्रशंसा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने भी अपनी फेसबुक व सोशल साइट एक्स X पर संस्था के साथ अपने फोटो लगातार इनके कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के सहयोग से ही भोपाल स्वच्छता में नए मुकाम हासिल कर रहा हैे।

संस्था सदस्य ने कहा आज सपना हुआ साकार

संस्था की वरिष्ठ सदस्य महिका शर्मा ने पीएम मोदी द्वारा मन की बात में तारीफ पर कहा कि हमारे वर्षों की मेहनत का फल आज मिला है। पीएम मोदी के शब्दों से हमें नई ऊर्जा और शक्ति मिली है।

हमारा सपना आज साकार हुआ है। उन्होंने इस सफलता पर अपनी टीम की सभी सदस्यों के निस्वार्थ सहयोग की भी तारीफ की है। उन्होंने बताया कि हमारी टीम में कोई अध्यक्ष-उपाध्यक्ष या पदाधिकारी नहीं है, हम सभी समान है। यहीं समानता हमारी सफलता का राज है।

FAQ

  1. "सकारात्मक सोच" संस्था क्या करती है?
    "सकारात्मक सोच" संस्था भोपाल में महिलाओं द्वारा बनाई गई एक संस्था है, जो शहर में स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के लिए काम करती है। यह संस्था सामुहिक श्रमदान और पुनर्नवीनीकरण जैसे कार्यों के माध्यम से भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाती है। इसके अलावा, यह संस्था पुराने कपड़ों से थैले बनाकर लोगों को वितरित करती है।
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सकारात्मक सोच" संस्था की तारीफ क्यों की?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सकारात्मक सोच" संस्था की तारीफ इस वजह से की क्योंकि संस्था पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामूहिक प्रयासों से शहर को साफ और हरा-भरा बनाने में मदद मिल रही है।
  3. "सकारात्मक सोच" संस्था के क्या प्रमुख कार्य हैं?
    "सकारात्मक सोच" संस्था के प्रमुख कार्यों में सामुहिक श्रमदान, वृक्षारोपण, प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले का वितरण, और शहर के सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाना शामिल है। यह संस्था महिलाओं को एकजुट करके उन्हें सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • भोपाल नगर निगम
  • भोपाल
  • मन की बात
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • पर्यावरण
  • स्वच्छता
  • ब्रांड एंबेसडर
  • सकारात्मक सोच
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान