बिजली कटौती का नया नियम, चार घंटे से ज्यादा रही गुल तो मिलेगा मुआवजा
Aman Vaishnav | Jun 08, 2026, 11:41 IST
बिजली कटौती का नया नियम
आपके इलाके में लंबे समय तक बिजली गुल रहती है तो अब आपको मुआवजा मिलेगा। इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आपके इलाके में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली कटी, तो मुआवजा अपने आप आपके बिजली खाते या अगले महीने के बिल में जोड़ दिया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- लंबे समय तक बिजली कटने पर उपभोक्ताओं को मुआवजा पाने का अधिकार है।
- नए इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2025 के आने से मुआवजा आपके बिल में जुड़ जाएगा।
- बिना किसी पूर्व सूचना के 4 घंटे से ज्यादा बिजली कटने पर शिकायत कर सकते हैं।
- ट्रांसफार्मर जलने पर बिजली कंपनी को 12 घंटे में सप्लाई शुरू करनी होगी।
- स्मार्ट मीटर से बिजली कटने और आने का बिल्कुल सही समय पता चल सकेगा।
बिजली कंपनी की गलती साबित होने पर मुआवजे की प्रक्रिया खुद-ब-खुद शुरू होगी। यानी अब घंटों बिजली गुल रहने और शिकायतों पर सुनवाई न होने की समस्या पर लगाम लग सकती है।
अब खुद मिलेगा मुआवजा
अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आपके इलाके में तय समय से ज्यादा देर तक बिजली कटी, तो मुआवजा अपने आप आपके बिजली खाते या अगले महीने के बिल में जोड़ दिया जाएगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
स्मार्ट मीटर से खुलेगी कंपनियों की पोल
इस डिजिटल रिकॉर्ड की वजह से कंपनियां झूठ नहीं बोल पाएंगी। साथ ही उपभोक्ताओं को उनका हक आसानी से मिल जाएगा।
बिजली सुधारने के लिए अभी के नियम?
| खराबी का प्रकार | शहर के लिए समय सीमा | ग्रामीण क्षेत्र के लिए समय सीमा |
| सामान्य फॉल्ट (जैसे- फ्यूज उड़ना या तार टूटना) | 1 से 3 घंटे | 4 घंटे |
| ट्रांसफार्मर जलना या खराब होना | 12 घंटे | 12 घंटे |
| बिना पूर्व सूचना के बिजली कटना | 2 घंटे | 4 घंटे |
यदि आपके इलाके में बिना किसी पहली सूचना के 4 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहती है, तो आप अभी भी उपभोक्ता फोरम से मुआवजे की मांग कर सकते हैं।
बिजली गुल होने पर इन 4 बातों का रखें ध्यान
- बिजली कटते ही सबसे पहले बिजली कंपनी के टोल-फ्री नंबर या व्हाट्सएप नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाले कंप्लेंट नंबर को कहीं लिख कर सुरक्षित रख लें।
- बिजली किस समय कटी थी और कितने घंटे बाद वापस आई। इसका अपने पास एक रिकॉर्ड जरूर रखें।
- अगर कंपनी तय समय से ज्यादा बिजली काटने के बाद भी आपके बिल में मुआवजा नहीं जोड़ती है, तो बिजली उपभोक्ता,उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत दे सकते हैं। इस फोरम के लिए 45 दिनों के भीतर आपकी समस्या का समाधान करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
नए बिजली बिल के तहत यदि उपभोक्ताओं को शिकायत करने या मुआवजा पाने का अधिकार मिलता है, तो पात्र लोगों को उसका फायदा जरूर दिया जाएगा।
FAQ
- अगर बिजली कंपनी तय समय में बिजली ठीक नहीं करती, तो मुझे कितने रुपए का मुआवजा मिलेगा?
मौजूदा नियमों के अनुसार अगर बिजली कंपनियां तय सीमा के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं कर पाती हैं, तो उन्हें उपभोक्ता को प्रति घंटा 25 रुपए से लेकर 100 रुपए तक का हर्जाना देना होगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में कोयले से बनेगी गैस, बिजली-उर्वरक उद्योगों को फायदा, 37,500 करोड़ की योजना मंजूर
सरचार्ज माफ, सिर्फ 5% पंजीयन शुल्क पर निपटाएं बिजली बिल
बिजली बिल का टेंशन खत्म! क्या है PFBR तकनीक, जिससे आम आदमी को मिलेगी सस्ती बिजली?
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava