'भीख मांगने की आदत' वाले बयान पर कायम मंत्री प्रह्लाद पटेल, बोले- आगे भी ऐसा कहूंगा

Manish Kumar | Published:
Share
prahlad-patel-bikh-maangne-ki-aadat
Photograph: (the sootr)

राजगढ़ के सुठालिया में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के ‘भीख मांगने की आदत’ वाले बयान पर विवाद गहरा गया। पटेल ने सफाई देते हुए कहा कि उनका बयान राजनीतिक नहीं था, उन्होंने आगे भी ऐसा ही कहने की बात कही।

JABALPUR. मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बयान ने हाल ही में सियासी हलकों में हलचल मचा दी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों में भीख मांगने की आदत हो जाती है, जो उन्हें पूर्व में दिखी थी। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पटेल की तुलना रावण से की। वहीं, पटेल ने इसे गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कहते हुए सफाई दी और कहा कि उनका बयान सिर्फ अपने स्वजातीय लोगों के लिए था। इसके साथ ही उन्होने आगे भी ऐसा कहने की बात कही।

जीतू पटवारी ने पटेल पर साधा निशाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पटेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को ऐसी ट्रेनिंग दी है? उन्होंने पटेल के बयान को असंवेदनशील करार देते हुए मंत्री का इस्तीफा मांग लिया।

JITU PATWARI 3 MARCH
JITU PATWARI 3 MARCH


पटेल का पलटवार, अपने नेताओं पर कार्रवाई करे कांग्रेस

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस नेताओं के इस विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बयान जनहित में था और उन्होंने किसी को निशाना नहीं बनाया। इसके अलावा, पटेल ने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई करनी है तो पहले वे अपने ही नेताओं पर ध्यान दें और उन पर कार्रवाई करें, जो उनके साथ उस मंच पर मौजूद थे।

PRAHALAD PATEL VERSION 3 MARCH
PRAHALAD PATEL VERSION 3 MARCH


यह खबर भी पढ़ें... 'याद रखिए इसी जनता के बीच जाना है', प्रहलाद पटेल के भीख मांगने वाले बयान पर भड़की कांग्रेस

मंत्री प्रहलाद पटेल का विवादित बयान, बोले- लोगों को भीख मांगने की आदत पड़ गई

जनता के खिलाफ नहीं कहा कुछ

मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि उन्होंने यह बयान कई बार दिया है और वह इसे भविष्य में भी दोहराएंगे, लेकिन कोई भी यह नहीं समझें कि वह जनता के खिलाफ कुछ कह रहे हैं।

सिंघार ने रावण से की तुलना

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने प्रहलाद पटेल की तुलना रावण से की और कहा कि प्रहलाद पटेल वरिष्ठ और गंभीर मंत्री हैं। उन्होंने किस तारतम्य में यह कहा, क्यों कहा। उनकी मन की बात वही जानें।

UMANG SINGHAR 3 MARCH
UMANG SINGHAR 3 MARCH


सिंघार के बयान पर पटेल ने साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान पर पटेल ने निशाना साधते हुए कहा कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और ये सभी मेरे प्रति दुराग्रह से भरे हुए हैं।



यह खबर भी पढ़ें... मंत्री प्रहलाद पटेल का X अकाउंट हैक, आपत्तिजनक पोस्ट से मचा हड़कंप

उज्जैन सड़कों के विवाद पर मंत्री प्रह्लाद पटेल बोले- कैबिनेट में अंगूठा लगाने का काम नहीं, चर्चा होती है

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Congress
  • CONGRESS
  • Jitu Patwari
  • Umang Singhar
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • भीख
  • prahalad singh patel
  • एमपी के मंत्री प्रह्लाद पटेल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर